सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gold Reserves: इन 10 देशों के पास है दुनिया में सबसे ज्‍यादा सोना, जानें किस पायदान पर है भारत

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 12:01 PM (IST)

    Highest Gold Reserve Country भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल में यूके में रखें गोल्ड में 100 टन भारत में वापस मंगवा लिया। आरबीआई के इस कदम के बाद हर क ...और पढ़ें

    Gold Reserves: इन 10 देशों के पास है दुनिया में सबसे ज्‍यादा सोना
    Gold Reserves: इन 10 देशों के पास है दुनिया में सबसे ज्‍यादा सोना

    HighLights

    1. सोने का सबसे ज्यादा भंडार अमेरिका के पास है।
    2. भारत गोल्ड रिजर्व की लिस्ट में नौवें नंबर पर है।
    3. भारत के पास 822.09 टन सोना है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल में यूके में रखें गोल्ड में 100 टन भारत में वापस मंगवा लिया। आरबीआई के इस कदम के बाद हर कोई जानना चाहता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास है।

    आज हम आपको टॉप-10 देशों के बारे में बताएंगे जिनके पास सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व (Gold Reserve) है।

    इन देशों के पास है सबसे ज्यादा गोल्ड

    • सोने का सबसे ज्यादा भंडार अमेरिका के पास है। गोल्ड रिजर्व वाले देशों की लिस्ट में अमेरिका टॉप पर आता है। अमेरिका के पास लगभग 8133.46 टन सोना है।
    • गोल्ड रिजर्व में दूसरे नंबर पर जर्मनी आता है। जर्मनी के पास करीब 3352.31 टन सोना है। पिछले कारोबारी साल की आखिरी तिमाही में फ्रांस के गोल्ड रिजर्व में कमी आई थी।
    • गोल्ड रिजर्व की लिस्ट में तीसरे नंबर पर इटली आता है। इटली के पास लगभग 2451.84 टन गोल्ड है।
    • आखिरी तिमाही में कमी आने के बावजूद गोल्ड रिजर्व की लिस्ट में फ्रांस चौथे नंबर पर आता है। फ्रांस के पास करीब 2,436.88 टन गोल्ड है।
    • लिस्ट में पांचवें नंबर पर रूस आता है। यूक्रेन युद्ध की वजह से रूस के गोल्ड रिजर्व में भी कमी आई है। रुस के पास 2332.74 सोना था।

    यह भी पढ़ें- इस ऐप की मदद से आसानी से बनेगा Passport, डॉक्यूमेंट कैरी करने की नहीं होगी झंझट

    • अगर बात गोल्ड रिजर्व की लिस्ट में छठें नंबर की करें तो इस पायदान पर चीन आता है। चीन के पास 2262.45 टन सोना था। चीन के गोल्ड रिजर्व में वृद्धि हुई है।
    • गोल्ड रिजर्व की लिस्ट में सातवें नंबर पर स्विट्जरलैंड है। स्विट्जरलैंड के पास 1040 टन सोना है।
    • जापान के पास 845.97 टन सोना है। इतने गोल्ड रिजर्व के साथ जापान आठवें पायदान पर आता है।
    • भारत गोल्ड रिजर्व की लिस्ट में नौवें नंबर पर है। भारत के पास 822.09 टन सोना है।
    • गोल्ड रिजर्व लिस्ट में दसवें नंबर पर नीदरलैंड का नाम है। नीदरलैंड के पास 612.45 टन सोना है।

    यह भी पढ़ें- अगर कर लिया ये काम तो Loan लेने वाले की मौत के बाद कर्ज हो जाएगा माफ