यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस ऐप की मदद से आसानी से बनेगा Passport, डॉक्यूमेंट कैरी करने की नहीं होगी झंझट
Apply Passport Online पासपोर्ट बनवाने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स अटैच करने पड़ते हैं। ऐसे में इन डॉक्यूमेंट्स के खो जाने या भूल जाने का डर बना रहता है। ...और पढ़ें

HighLights
- पासपोर्ट बनवाने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स अटैच करने पड़ते हैं।
- Digilocker सरकार द्वारा प्रमाणित ऐप है।
- Digilocker का इस्तेमाल डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए किया जाता है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। विदेश घूमने का सपना हर कोई देखता है। हम सभी जानते हैं कि विदेश घूमने के लिए वीजा (Visa) के साथ पासपोर्ट (Passport) भी जरूरी है। पासपोर्ट बनवाने का प्रोसेस वैसे तो बहुत आसान है, लेकिन पासपोर्ट बनवाते समय डॉक्यूमेंट्स कैरी करना एक झंझट भरा काम लगता है।
पासपोर्ट बनवाने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स अटैच करने पड़ते हैं। ऐसे में इन डॉक्यूमेंट्स के खो जाने या भूल जाने का डर बना रहता है। अगर आप भी पासपोर्ट बनवाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है।
अब आपको पासपोर्ट बनवाने के लिए डॉक्यूमेंट्स कैरी करने की जरूरत नहीं है। आपको अपने फोन में एक ऐप इंस्टॉल करना है जिसकी मदद से आप कम समय में पासपोर्ट बनवा सकते हैं।
ये ऐप करेगा आपकी मदद
आपको अपने फोन में Digilocker ऐप को इंस्टॉल करना है। इस ऐप की मदद से आसानी से पासपोर्ट बनवा सकते हैं। इस ऐप पर आसानी से डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई हो जाएंगे। आपको बता दें कि Digilocker सरकार द्वारा प्रमाणित ऐप है। इस ऐप का इस्तेमाल डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए किया जाता है।
.jpg)
कैसे वेरीफाई होगा डॉक्यूमेंट्स
Digilocker से डॉक्यूमेंट्स वेरीफाई करने का तरीका बहुत आसान है। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा जिसके बाद आपके डॉक्यूमेंट वेरीफाई हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- World's Powerful Passports: दुनिया में सबसे मजबूत है फ्रांस का पासपोर्ट, जानें क्या है भारत की रैंकिंग
पासपोर्ट बनने में कितना समय लगता है?
डॉक्यूमेंट्स वेरीफाई करने या फिर डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने के 15 दिन से लेकर 1 महीने के भीतर पासपोर्ट बनकर तैयार हो जाता है। पासपोर्ट आवेदक से घर के पते में कोरियर के जरिये आ जाता है। कई बार पासपोर्ट कम समय में ही आ जाता है।
खबरें और भी
पासपोर्ट के बनाने के लिए आप जिन डॉक्यूमेंट्स की जानकारी दे रहे हैं उसके लिए थोड़ सावधान रहें। अगर किसी डॉक्यूमेंट में कोई गलती होती है या फिर पुलिस वेरिफिकेशन में देरी होती है तब पासपोर्ट भी देरी से बनता है।
आपको बता दें कि नॉर्मल पासपोर्ट के लिए 1500 रुपये का चार्ज लगता है। वहीं, ज्यादा पेज के पासपोर्ट के लिए 2000 रुपये का भुगतान करना होता है।
यह भी पढ़ें- 2024 Henley Passport Index: इन 6 देशों का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा शक्तिशाली, चेक करें लिस्ट में भारत का कौन-सा स्थान
