सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol-Diesel Price Today: Eid al-Adha के दिन अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें ताजा कीमत

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 07:11 AM (IST)

    Petrol Diesel Price Today आज देशभर में Eid al-Adha (बकरीद) का त्योहार मनाया जा रहा है। तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल-डीजल के प्राइस अपडेट कर दिये ...और पढ़ें

    Eid al-Adha के मौके पर अपडेट हुए फ्यूल प्राइस
    Eid al-Adha के मौके पर अपडेट हुए फ्यूल प्राइस

    HighLights

    1. कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए हैं।
    2. रोजाना सुबह 6 बजे फ्यूल प्राइस अपडेट होते हैं।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Petrol Diesel Price: Eid al-Adha (बकरीद) के मौके पर तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे फ्यूल प्राइस अपडेट कर दिया है। चूंकि देश के सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट अलग होते हैं। ऐसे में लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही टंकी भरवानी चाहिए।

    ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कुछ दिन पहले कर्नाटक में फ्यूल प्राइस में संशोधन किया है। ऐसे में कहीं आपके शहर में तो पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। आइए, जानते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल कितने रुपये लीटर मिल रहा है?

    महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की दरें क्रमश: 94.76 रुपये और 87.66 रुपये प्रति लीटर हैं।

    मुंबई में पेट्रोल 104.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.13 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। पेट्रोल की कीमत चेन्नई में 100.73 रुपये और डीजल की कीमत 92.32 रुपये है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 103.93 रुपये का और डीजल 90.74 रुपये पर मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- शुरू हो गई Union Budget की तैयारी, 1 जुलाई नहीं इस समय पेश हो सकता है बजट

    नोएडा समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट्स

    नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपये प्रति लीटर

    गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपये प्रति लीटर

    चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपये प्रति लीटर

    बेंगलुरु: पेट्रोल 102.84 रुपये और डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर

    हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपये प्रति लीटर

    जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपये प्रति लीटर

    पटना: पेट्रोल 105.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर

    लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपये प्रति लीटर

    यह भी पढ़ें- Saving Account से काफी अलग है प्रधानमंत्री जन-धन अकाउंट, खाता धरक को मिलते हैं कई फायदे

     

    खबरें और भी