सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol-Diesel Price: जन्माष्टमी से पहले अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल प्राइस, कहां मिल रहा फ्यूल सबसे सस्ता

Published: Sun, 25 Aug 2024 08:23 AM (IST)

कल यानी सोमवार 26 अगस्त को देश में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी की धूम रहेगी। इसी कड़ी में रोजाना ...और पढ़ें

Petrol-Diesel Price: जन्माष्टमी से पहले अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल प्राइस
Petrol-Diesel Price: जन्माष्टमी से पहले अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल प्राइस

HighLights

  1. कल सोमवार को देश भर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहेगी।
  2. आज रविवार के लिए पेट्रोल-डीजल प्राइस अपडेट हो गए हैं।
  3. पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी स्थिर बनी हुई हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। कल भारत में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी मनाया जाएगा। इसी कड़ी में सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने जन्माष्टमी से पहले पेट्रोल और डीजल के रेट्स रिवाइज कर दिए हैं। इन कंपनियों ने घरेलू बाजारों के लिए फ्यूल की ताजा कीमतें, रविवार, 25 अगस्त के लिए अपडेट की हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक आज भी फ्यूल की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। आज भी पेट्रोल और डीजल पुरानी कीमतों पर ही खरीदा जा सकेगा।

पेट्रोल-डीजल पर लगता है वैट

मालूम हो कि पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी नहीं लगता है लेकिन, पेट्रोल-डीजल का रिटेल सेलिंग प्राइस एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमिशन, वैट जुड़ने के बाद फाइनल होता है। अगर आप भी घर से बाहर गाड़ी लेकर निकल रहे हैं तो टंकी फुल करवाने से पहले पेट्रोल-डीजल का प्राइस चेक कर लेने की सलाह दी जाती है।

इस आर्टिकल में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अलग-अलग महानगरों और शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत की जानकारी दे रहे हैं-

इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol- Diesel Price 25 August 2024)

चार महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ेंः मेगा बिजली ट्रांसफॉर्मर बनाएंगे भारत और अमेरिका, दोनों देशों के बीच ग्रिड व ट्रांसमिशन सेक्टर पर चर्चा

देश के दूसरे शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर

हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर

जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर

पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर

पेट्रोल- डीजल के ताजा रेट्स कैसे करें चेक

अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स एक एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। फोन पर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का डीलर कोड टाइप कर 92249 92249 पर मैसेज भेज सकते हैं।

उदाहरण के लिए नई दिल्ली के लिए RSP 102072 टेक्स्ट को एंटर पर बताए गए नंबर पर मैसेज सेंड कर सकते हैं। अपने शहर के पेट्रोल पंप के डीलर कोड को इंडियन ऑयल की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।