सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, क्या है आपके शहर में ताजा भाव

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Thu, 03 Aug 2023 07:29 AM (IST)

Petrol-Diesel Price Today 3 अगस्त 2023 को देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। ...और पढ़ें

Petrol-Diesel Price Today: check price in INDIA
Petrol-Diesel Price Today: check price in INDIA

HighLights

  1. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  2. आज भी इनकी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
  3. पिछले साल मई 2022 में पेट्रोल-डीजल के दाम को बदला गया था।

 नई दिल्ली,बिजनेस डेस्क। Petrol Diesel Price In India: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी हो गए हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश में आज भी इनकी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। आखिरी बार पिछले साल मई 2022 में पेट्रोल-डीजल के दाम को बदला गया था।

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये में बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.24 रुपये में बिक रहा है।

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 97.04 रुपये और डीजल 89.91 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

कच्चे तेल की कीमत

कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का भाव 79.62 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटाआई क्रूड का भाव 79.75 डॉलर प्रति बैरल है।

रोज जारी होते हैं दाम

देश की सरकारी तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी करती हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से लगाए जाने वाले टैक्स, डीलर कमीशन और ढुलाई की लागत शामिल होती है।

कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम

आप मैसेज के जरिए भी आसानी से एक क्लिक पर पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। आपको अपने फोन से इस नंबर पर 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर मैसेज करना है। इसके अलावा आप इंडियल ऑयल के ऐप के जरिये भी पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं।