सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol Diesel Price Today: रोज बदलते हैं देश में पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज के लेटेस्ट रेट

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sun, 09 Jul 2023 07:32 AM (IST)

    Petrol Diesel Price देश में हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बदलते हैं। वैसे तो एक साल से देश में इनकी कीमतों को स्थिर रखने का फैसला लिया गया है। इसके बाद भ ...और पढ़ें

    Petrol Diesel Price Today: रोज बदलते हैं देश में पेट्रोल-डीजल के दाम
    Petrol Diesel Price Today: रोज बदलते हैं देश में पेट्रोल-डीजल के दाम

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दामों को अपडेट करते हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों को अपडेट किया गया है। देश में पिछले साल मई 2022 में ही इनके दामों को बदला गया है। इनकी दामों को दुनिया के कच्चे तेल की कीमत के आधार पर तय किया जाता है। इसमें टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट भी शामिल होते हैं।

    आज भी गाड़ी चालक को राहत की खबर है। देश की तेल कंपनियां बीपीसीएल (BPCL), एचपीसीएल (HPCL) और इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने रविवार को नई कीमतें जारी कर दी है। आइए, जानें कि देश के महानगरों के साथ बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या है?

    मेट्रोसिटी में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
    • चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.33 रुपये में मिल रहा है।
    • मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये में मिल रही है।

    पटना सहित कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
    • नोएडा: पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम: पेट्रोल 96.98 रुपये और डीजल 89.85 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

    फोन से चेक करें इसके दाम

    आप अपने फोन से नजदीकी पेट्रोल पंप के पेट्रोल-डीजल के दामों को चेक कर सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आप RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजकर नए रेट्स जान सकते हैं। इसके अलावा आप इंडियन ऑयल के ऐप को डाउनलोड करके भी इसके ताजा रेट्स के बारे में जान सकते हैं।