यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Petrol Diesel Price: देशभर में जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के दाम, टंकी फुल करवाने से पहले जानें आज के ताजा रेट्स
Petrol Diesel Price देश में हर सुबह रोज 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमत को रिवाइज किया जाता है। पिछले साल मई 2022 से देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आज भी गाड़ी चालक को राहत की खबर है। देश में पिछले साल से पेट्रोल-डीजल की कीमत को स्थिर रखा गया है। आपको बता दें कि देश भर में पेट्रोल-डीजल के दामों को रोज अपडेट किया जाता है। देश की तेल कंपनियां बीपीसीएल (BPCL), एचपीसीएल (HPCL) और इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आइए, जानते हैं कि आज देश के महानगरों के साथ ही बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल के कीमत क्या है?
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
- दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
- चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.33 रुपये में मिल रहा है।
- मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये में मिल रही है।
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
- पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: पेट्रोल 96.64 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: पेट्रोल 96.77 रुपये और डीजल 89.65 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे तय होते हैं?
देश की तेल कंपनियां वैश्विक कच्चे तेल के आधार पर पेट्रोल-डीजल के दामों को तय करती हैं। इसमें डीलर कमीशन, पेट्रोल-डीजल पर टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट को भी शामिल किया जाता है। इस वजह से हर राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं। दुनिया में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। अब कच्चे तेल की कीमत 76 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर निकल गया है।
फोन से चेक करें दाम
आप अपने फोन से भी पेट्रोल-डीजल की कीमत के बारे में जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड 9224992249 पर भेजकर नए रेट्स जान सकते हैं। आप इंडियन ऑयल के ऐप को डाउनलोड करके भी इसके ताजा रेट्स के बारे में जान सकते हैं।
.jpg)
