सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol-Diesel Price: नोएडा-गुरुग्राम से सस्ता है राजधानी में फ्यूल,फटाफट चेक करें अपने शहर के ताजा दाम

    Updated: Sun, 03 Nov 2024 08:04 AM (IST)

    देश की मुख्य ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह महानगरों समेत बाकी शहरों के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट करते हैं। यही कारण है कि एक्सपर्ट भी सलाह द ...और पढ़ें

    3 नवंबर 2024 के लिए जारी हो गए तेल के दाम
    3 नवंबर 2024 के लिए जारी हो गए तेल के दाम

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत में रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price)  अपडेट होते हैं। ऐसे में किसी भी दिन इनकी कीमतों में बदलाव हो सकता है। फिलहाल तो मार्च 2024 से इनके दाम स्थिर बने हुए हैं। 

    जी हां, आखिरी बार मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपये की कटौती की गई थी। इसके बाद भी कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हुए। चूंकि, देश के सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग बने हुए हैं। इस वजह से गाड़ीचालक को लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही टंकी फुल करवाना चाहिए। 

    आइए, जानते हैं कि आज आपके शहर में एक लीटर पेट्रोल-डीजल कितने रुपये का है। 

    आज के लेटेस्ट रेट (Petrol-Diesel Latest Price)

    HPCL की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol- Diesel Price 3 November 2024)

    मेट्रोसिटी में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.81 रुपये और डीजल की कीमत 87.71 रुपये प्रति लीटर है।
    • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.95 रुपये प्रति लीटर है।
    • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.75 रुपये प्रति लीटर है।
    • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.38 रुपये प्रति लीटर है।

    यह भी पढ़ें: शानदार रिटर्न के लिए कर सकते हैं टैक्स फ्री सरकारी बॉन्ड में निवेश, इन्वेस्टमेंट से पहले कुछ बातों का रखें ध्यान

    नोएडा समेत शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • नोएडा: पेट्रोल 94.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.00 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम: पेट्रोल 95.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.09 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: पेट्रोल 102.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.98 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.44 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद: पेट्रोल 107.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.69 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: पेट्रोल 104.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: पेट्रोल 105.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.09 रुपये प्रति लीटर

    यह भी पढ़ें: Indian Railway के एडवांस रिजर्वेशन के नए नियम हो गए लागू, यात्रियों के साथ रेलवे को भी होगा फायदा

    खबरें और भी

    क्यों अलग हैं हर शहर में दाम

    देश के महानगरों समेत बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग हैं। इसकी वजह है कि वर्तमान में पेट्रोल-डीजल जीएसटी (Goods & Service Tax-GST) के दायरे में नहीं आते हैं। इस पर जीएसटी की जगह वैट (Value Added Tax-VAT) लगाया जाता है। चूंकि, वैट की दरें सभी राज्यों में अलग होती है। बता दें कि वैट की दरें राज्य सरकार द्वारा तय किया जाता है। यही कारण है कि सभी शहरों में तेल की कमत अलग होती है।