सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol-Diesel Price: 7 अगस्त के लिए अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें ताजा दाम

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 06:53 AM (IST)

    ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 7 अगस्त के लिए फ्यूल प्राइस अपडेट कर दिया है। आज भी इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के सभी शहरों में तेल की कीमत ...और पढ़ें

    Petrol-Diesel Price: नहीं बदली तेल की कीमत
    Petrol-Diesel Price: नहीं बदली तेल की कीमत

    HighLights

    1. सभी शहरों में दाम जस के तस बने हुए हैं।
    2. वैट टैक्स की वजह से हर शहर में दाम अलग है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) जारी कर दिये हैं। आज भी सभी शहरों में इनके दाम जस के तस बने हुए हैं। आपको बता दें कि साल 2017 से रोजाना सुबह 6 बजे फ्यूल प्राइस अपडेट होते हैं।

    सभी शहरों में इनके दाम अलग होते हैं। ऐसे में गाड़ीचालक को ताजा कीमत चेक करने के बाद ही टंकी फुल करवाना चाहिए। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार मेट्रोसिटी और शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत क्या है-

    मेट्रोसिटी में पेट्रोल- डीजल के दाम

    • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
    • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
    • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
    • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

    यह भी पढ़ें: खाद्य वस्तुओं की महंगाई को देखते हुए बैंक दर में कटौती संभव नहीं

    नोएडा समेत अन्य शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

    • नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर

    कैसे चेक करें लेटेस्ट रेट

    फ्यूल प्राइस के ताजा कीमत चेक करने के लिए आपको अपने फोन से RSP स्पेस और फिर पेट्रोल पंप का डीलर कोड टाइप करके 92249 92249 पर मैसेज भेजना होगा। इसके अलावा आप तेल कंपनियों के वेबसाइट और ऐप पर भी लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: भारत में चीन से 18.65 लाख टन यूरिया का आयात,अप्रैल-मई के दौरान 12.27 करोड़ डालर के गैर-बासमती का निर्यात