सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol-Diesel Price: 9 नवंबर के लिए जारी हो गए दाम, क्या आपके शहर में मिल रहा सस्ता फ्यूल

Published: Sat, 09 Nov 2024 08:32 AM (GMT+05:30)

तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट करते हैं। इनके दाम ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल ...और पढ़ें

जारी हो गए आज के लिए Petrol-Diesel Price
जारी हो गए आज के लिए Petrol-Diesel Price

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश की मुख्य ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) प्रति दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दाम अपडेट करती हैं। वर्ष 2017 से रोजाना तेल के दाम अपडेट होते हैं। आज यानी 9 नवंबर 2024 (शनिवार) के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमत अपेडट हो गए हैं। अगर आप गाड़ी की टंकी फुल करवाने के जाने वाले हैं तो आपको लेटेस्ट रेट चेक कर लेना चाहिए।

देश के अधिकतम शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग होते हैं। यही कारण है कि गाड़ीचालक को सलाह दी जाती है कि वह टंकी फुल कराने से पहले लेटेस्ट रेट जरूर चेक करें। हालांकि, नए अपडेट के अनुसार आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस साल मार्च में तेल की कीमतों 2-2 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई थी। इसके बाद से लगभग सभी शहरों में इनके दाम स्थिर बने हुए हैं।

आइए इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए जानते हैं कि महानगर और बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol- Diesel Price 9 Nov 2024) क्या है?

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़ें: फिक्की के प्रेसिडेंट चुने गए इमामी ग्रुप के हर्षवर्धन अग्रवाल, कई अवॉर्ड से हो चुके हैं सम्मानित

अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर

हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर

जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर

पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर

यह भी पढ़ें: Gold Price: शादी सीजन में बढ़ी सोने और चांदी की डिमांड, जानिए कितना बढ़ गया भाव

क्रूड ऑयल प्राइस

हाल ही में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप बहुमत के साथ जीते। इस जीत के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया है। अगर क्रूड ऑयल के लेटेस्ट रेट की बात करें तो ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास है। तेल कंपनियां कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर ही पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।