यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Petrol Diesel Price Today: गुरुग्राम पटना सहित आज इन शहरों में बदली पेट्रोल और डीजल की कीमत, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट
तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल की कीमतें अपडेट करती हैं। हालांकि आज एक फिर से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को तेल कंपनियों ने स ...और पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज रविवार है और आज के दिन अकसर लोग अपने दोस्तों और अपने परिवार के साथ कहीं धूमने जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपने वाहन से कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले यह जान लीजिए की आपके शहर में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की क्या कीमत है।
तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल के दाम अपडेट करती हैं। हालांकि आज एक बार फिर से तेल कंपनियों ने लोगों को राहत देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है। हालांकि कुछ राज्यों में वहां की सरकार द्वारा VAT में बदलाव करने के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है। जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट।
.jpg)
ये भी पढ़ें: Aadhaar Update: 15 दिसंबर नहीं अब इस दिन तक करवा सकते हैं फ्री में आधार अपडेट, UIDAI ने दी नई जानकारी
किस शहर में बदली तेल की कीमत?
गुड रिटर्न के मुताबिक आज तेल की कीमतें इस प्रकार हैं:
शहर पेट्रोल (कीमत रुपये प्रति लीटर) डीजल (कीमत रुपये प्रति लीटर)
चैन्नई 102.63 94.24
गुरुग्राम 96.97 89.84
भुवनेश्वर 103.04 94.61
पटना 107.54 94.32
इन शहरों में स्थिर रही कीमत
शहर पेट्रोल (कीमत रुपये प्रति लीटर) डीजल (कीमत रुपये प्रति लीटर)
नई दिल्ली 96.72 89.62
नोएडा 96.59 89.76
लखनऊ 96.57 89.76
.jpg)
ये भी पढ़ें: पहली बार IPO में करने जा रहे हैं निवेश? पैसे लगाने से पहले अपनाएं ये टिप्स
जयपुर 108.48 93.72
तिरुवनंतपुरम 109.42 98.24
कोलकाता 106.03 92.76
मुंबई 106.31 94.27
चंडीगढ़ 96.20 84.26
हैदराबाद 109.66 97.82
बेंगलुरु 101.94 87.89
