सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol Diesel Price Today: अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में क्या है कीमत, चेक करें लिस्ट

    By Siddharth PriyadarshiEdited By:
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 08:00 AM (IST)

    Petrol Diesel Price Today आज दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है जबकि पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। सबसे सस्ता डीजल ...और पढ़ें

    Petrol Diesel Price today: check rates in Delhi Noida Ghaziabad Meerut Mumbai
    Petrol Diesel Price today: check rates in Delhi Noida Ghaziabad Meerut Mumbai

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Petrol Diesel Price Today: बुधवार सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। नए रेट के अनुसार, कुछ शहरों में तेल के दाम में बदलाव आया है। कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। क्रूड ऑयल की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन ज्यादातर शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है।

    ओपेक प्लस ने कच्चे तेल की कीमतों को नीचे आने से रोकने के लिए उत्पादन में कटौती का एलान किया है। इसके बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत अस्थिर हो गई है। फिलहाल देश में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

    महानगरों में नहीं बदले दाम

    दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 96.72 रुपये प्रति लीटर और 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये है, जबकि डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये का मिल रहा है, जबकि डीजल 92.76 रुपये में बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 102.63 प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.24 रुपये में मिल रहा है।

    किस शहर में क्या है रेट

    • नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
    • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • वाराणसी में पेट्रोल 96.89 रुपये और डीजल 90.08 रुपये हो गया है।
    • पटना में पेट्रोल 107.80 रुपये और डीजल 94.56 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
    • सबसे सस्ता तेल अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर है।

    खबरें और भी

    कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट

    पेट्रोल-डीजल के प्राइस को चेक करने के लिए आपको बस एक एसएमएस करने की जरूरत होती है। अगर आप बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक हैं तो पेट्रोल-डीजल का दाम चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर एसएमएस करें। इंडियन ऑयल (IOC) के कस्टमर्स RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस भेजें। एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर एसएमएस करें। मैसेज भेजते ही आपको पेट्रोल-डीजल की नई कीमत बता दी जाएगी।

    ये भी पढ़ें-

    EPFO का कवरेज बढ़ाने की तैयारी में सरकार, क्या होंगे बदलाव, जानिए पूरा प्लान

    Digital Rupee: देश को मिलेगी पहली डिजिटल करेंसी, लेन-देन के नए युग की शुरुआत