सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol- Diesel Price Today: बजट से पहले पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं जारी, फटाफट चेक करें क्या है लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Thu, 01 Feb 2024 06:13 AM (IST)

    आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करने जा रही हैं। पूरे देश की निगाहें आज पेश होने वाले बजट पर रहेंगी। इससे पहले ही सरकारी तेल क ...और पढ़ें

    Petrol- Diesel Price Today: बजट से पहले पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें हुईं जारी
    Petrol- Diesel Price Today: बजट से पहले पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें हुईं जारी

    HighLights

    1. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये बनी हुई है।
    2. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Petrol- Diesel Price Today: आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। इसी के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह छठा बजट होगा।

    पूरे देश की निगाहें आज पेश होने वाले इस बजट पर रहने वाली हैं। हालांकि, इससे पहले ही रोजाना की तरह देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं।

    चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें (Petrol Diesel Price Today 1 February 2024)

    1. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
    2. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
    3. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
    4. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।

    देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

    • नोएडा:पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम:पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु:पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़:पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद:पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर

    ये भी पढ़ेंः दिल्ली में अब इन गाड़ियों का पेट्रोल पंपों पर कटेगा ₹10 हजार का चालान, मोबाइल पर तुरंत आएगा मैसेज

    पेट्रोल- डीजल की ताजा कीमतों के लिए फोन पर मिलेगा अपडेट

    फोन से 92249 92249 नंबर पर RSP Dealer Code of Petrol Pump टाइप कर सेंड करना होगा। उदाहरण के लिए दिल्ली के लिए 92249 92249 नंबर पर RSP 102072 टाइप कर सेंड करना होगा। इस मैसेज को सेंड करने के तुरंत बाद आपके फोन पर पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों का मैसेज आ जाता है।

    अपने शहर के पेट्रोल पंप का डीलर कोड https://iocl.com/petrol-diesel-price से चेक कर सकते हैं।