सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol-Diesel Price: 12 सितंबर के लिए अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें ताजा दाम

Published: Thu, 12 Sep 2024 08:39 AM (IST)

Petrol-Diesel Price Today ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 12 सितंबर के लिए फ्यूल प्राइस अपडेट कर दिया है। आज भी इनकी ...और पढ़ें

आज के लिए जारी हो गया फ्यूल प्राइस
आज के लिए जारी हो गया फ्यूल प्राइस

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश में रोज सुबह 6 बजे फ्यूल प्राइस अपडेट होते हैं। वैसे तो ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर फ्यूल प्राइस तय किया जाता है। अभी वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखने को मिला है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बावजूद आज भी पेट्रोल-डीजल पुरानी कीमतों पर मिलेंगे। जी हां, नए अपडेट के अनुसार सभी शहरों में तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। 

चूंकि, सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग हैं तो ऐसे में गाड़ीचालक को लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही टंकी फुल करवानी चाहिए। कई गाड़ीचालक के मन में सवाल होता है कि आखिर फ्यूल प्राइस सभी शहरों में सामान क्यों नहीं है? इसका जवाब है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर जीएसटी की जगह वैट (Value Added Tax) लगाया जाता है। वैट की दरें राज्य सरकार तय करती है। इस वजह से सभी शहरों में इनके दाम अलग रहते हैं।  

महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ेंः अपने बच्चों को विदेश पढ़ाना चाहते हैं ज्यादातर भारतीय, पर यहां खा रहे मात

अन्य शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

  • नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर

यह भी पढ़ें: US Inflation Data: अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़े ने किया खेल, क्या अब शेयर बाजार में दिखेगी हलचल?

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।