PM Kisan Yojana: जून का महीना शुरू, इस दिन आ सकते हैं 23वीं किस्त के 2-2 हजार?
PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जून महीने में किस्त जारी ...और पढ़ें
-1780392129800_m.webp)
PM Kisan Yojana: जून का महीना शुरू, इस दिन आ सकते है 23वीं किस्त के 2-2 हजार?
HighLights
करोड़ों किसान 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
जून महीने में किस्त जारी होने की प्रबल संभावना है।
कृषि मंत्रालय ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई।
नई दिल्ली। देशभर के करोड़ों किसान इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। जून का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में किसानों के मन में एक ही सवाल है कि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) कब आएगी?
अगर आप भी एक किसान हैं और पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। क्योंकि जून का महीना शुरू होते ही कृषि मंत्रालय इस योजना की किस्त भेजने की तैयारियां शुरू कर देता है। आइए जानते हैं कि आखिर किसान योजना की 23वीं किस्त कब आएगी?
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब आएगी?
जून के महीने शुरू होते ही इसलिए पीएम किसान योजना की किस्त की बात होने लगती है, क्योंकि इसी महीने में वित्त वर्ष की पहली किस्त आने की संभावना अधिक होती है। कृषि मंत्रालय की ओर से अभी 23वीं किस्त की तारीखों का एलान नहीं किया गया है, लेकिन अगर हम पिछले 2 से 3 सालों की बात करें तो वित्त वर्ष की पहली किस्त जून, जुलाई या फिर अगस्त के पहले ही सप्ताह में आई थी।
2023 में पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त का पैसा 27 जुलाई को आया था। वहीं, 2024 में 17वीं किस्त 18 जून 2024 को आई थी। और 2025 में 2 अगस्त को यह किस्त आई थी। ऐसे में अगर पिछले पैटर्न को देंखें तो इस बार पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 18 जून के आस-पास आ सकती है। क्योंकि इस बार मौसम विभाग (IMD) ने भी बताया कि भारत में बारिश औसत (लगभग 90% से कम) से कम होगी।
खबरें और भी
इसलिए सरकार किसानों को जून के महीने में पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, अभी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- भारत की अरब सागर में सिक्का जमाने की तैयारी, तेल और गैस का उत्पादन बढ़ाने का काम शुरू; ONGC ने BP से मिलाया हाथ