सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM Kisan Yojana 23rd Installment: 23वीं किस्त के 2-2 हजार नहीं होंगे क्रेडिट, इन किसानों को लगेगा बड़ा झटका?

    Updated: Thu, 28 May 2026 10:10 AM (GMT+05:30)

    PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे लाखों किसानों को झटका लग सकता है। अगर आप भी एक पात्र किसान हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। ...और पढ़ें

    23वीं किस्त के लिए eKYC अनिवार्य है

    23वीं किस्त के लिए eKYC अनिवार्य है

    HighLights

    1. 23वीं किस्त के लिए eKYC अनिवार्य है।

    2. आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।

    3. eKYC न होने पर 2000 रुपये नहीं मिलेंगे।

    नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे लाखों किसानों को बड़ा झटका लग सकता है। अब तक केंद्र की मोदी सरकार PM Kisan Yojana की 22 किस्तें जारी कर चुकी है। आखिरी किस्त 13 मार्च को पीएम मोदी ने असम से जारी की थी। 22वीं किस्त में 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में सरकार ने 18640 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की थी।

    उस दौरान भी कई किसानों के खाते में 22वीं किस्त का पैसा नहीं आया था। इसी तरह कुछ किसानों के खाते में 23वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये क्रेडिट नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि आखिर किन किसानों के खाते में 23वीं किस्त का पैसा क्रेडिट नहीं होगा?

    किन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 23वीं किस्त के 2-2 हजार?

    PM किसान योजना के लाभार्थियों को हर चार महीने में 2000 रुपये की तीन बराबर किस्तें डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे उनके बैंक खातों में मिलती हैं। लेकिन कुछ किसानों का पैसा अटक जाता है। 23वीं किस्त में भी उन किसानों का पैसा अटक सकता है, जिनकी KYC नहीं हुई है। या फिर बैंक अकाउंट से आधार कार्ड नहीं लिंक है।

    पात्र किसानों को यह ध्यान रखना चाहिए कि PM किसान योजना की 23वीं किस्त पाने के लिए eKYC पूरा करना अनिवार्य है। eKYC पूरा किए बिना, उन्हें 2000 रुपये की अगली किस्त नहीं मिलेगी। इसके साथ किसानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका आधार कार्ड उनके बैंक खाते से जुड़ा हो, ताकि उन्हें किस्त की रकम मिल सके।

    खबरें और भी

    किसान pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर और e-KYC विकल्प चुनकर अपनी eKYC ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं। उन्हें अपना आधार नंबर डालना होगा, OTP के जरिए उसे वैलिडेट करना होगा और वेरिफिकेशन के लिए सबमिट करना होगा।

    कब आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त?

    पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) कब आएगी, इसे लेकर आधिकारिक तारीख का एलान नहीं किया गया है। 2024 में वित्त वर्ष की पहली किस्त 18 जून को आई थी। 2025 में वित्त वर्ष की पहली किस्त 2 अगस्त को आई थी। यानी पिछले रिकॉर्ड को देखें तो वित्त वर्ष की पहली किस्त जून से जुलाई या फिर अगस्त के पहले सप्ताह में आती है। 23वीं किस्त भी जून, जुलाई या फिर अगस्त के पहले सप्ताह में आ सकती है।

    PM Kisan Yojana का स्टेटस कैसे चेक करें?

    Step 1: PM Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं।
    Step 2: लाभार्थी स्टेटस पेज पर जाएं।
    Step 3: "Beneficiary Status" पर क्लिक करें।
    Step 4: अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर डालें।
    Step 5: "Get Data" पर क्लिक करें।
    Step 6: लाभार्थी स्टेटस देखें।
    Step 7: पेमेंट स्टेटस चेक करें।

    यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission से IRTSA ने कर दी सबसे बड़ी डिमांड, 4.38 तक चाहिए फिटमेंट फैक्टर; हर लेवल के लिए अलग-अलग