सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Kisan Yojana: किस दिन आपके अकाउंट में आएगी पीएम किसान की 14वीं किस्त? लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Mon, 19 Jun 2023 08:00 PM (IST)

    PM Kisan 14th Installment देश के करोड़ों किसान पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस महीने के अंत में किसानों के अकाउंट में किस्त क ...और पढ़ें

    PM Kisan Yojana: इस दिन आपके अकाउंट में आ जाएगी 14वीं किस्त
    PM Kisan Yojana: इस दिन आपके अकाउंट में आ जाएगी 14वीं किस्त

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। PM Kisan Yojana: सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए कई स्कीम बनाती है। इन स्कीम के जरिये किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। कई बार किसानों खेती करते समय कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में वो कर्ज लेते हैं, जिससे वो कर्ज के दबाव में दब जाते हैं।

    किसानों के इसी परेशानी में सरकार की योजना काफी मदद साबित होती है। केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) चलाई जा रही है।

    इस योजना में किसानों को हर साल 6,000 रुपये मिलते हैं। ये रकम किस्तों में दी जाती है। हर साल सरकार 3 किस्त जारी करती है जिसमें 2,000 रुपये दिये जाते हैं। ये किस्त किसानों के अकाउंट में आते हैं। इसके लिए किसानों को किसी भी लाइन में नहीं लगना पड़ता है। इस योजना से किसानों को बहुत फायदा मिलता है। अभी तक सरकार ने इसकी 13 किस्त जारी कर दी है। सरकार जल्द ही 14 वीं किस्त भी जारी करेगी।

    पीएम किसान की 14वीं किस्त

    ऐसा माना जा रहा है कि इस महीने के आखिर में सरकार 14वीं किस्त जारी कर देगी। अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। अगर किसी किसान को 13वीं किस्त नहीं मिली है तो वो जल्द ही अपना वेरिफिकेशन करवा लें। उन्हें 14 वीं किस्त के साथ ही 13वीं किस्त भी मिल जाएगी। ऐसे में किसानों के अकाउंट में एक बार में 4,000 रुपये आ जाएंगे। इस योजना में किस्त केवल उन ही किसानों को मिलेगी जिन्होंने ई-केवाईसी के साथ भू-सत्यापन भी करवाया होगा। जिन किसानों ने ई-केवाईसी और भू-सत्यापन नहीं करवाया है वो इस योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे।

    लिस्ट में अपना नाम चेक करें

    आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं, इसके लिए आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको होमपेज पर फार्मर्स कॉर्नर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप जैसे ही बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करते हैं वैसे ही आपको पता चल जाएगा कि आपको इस योजना का फायदा मिलेगा या नहीं?

    खबरें और भी

    आप इस योजना का स्टेटस टोल फ्री नंबर 155261 पर कॉल करके जान सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके अकाउंट में किस्त के पैसे आएंगे या नहीं। अगर आपका नाम नहीं होता है तो आपको केवाईसी प्रोसेस को पूरा कर देना चाहिए।