यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Kisan: किसानों के खाते में आएंगे 15 लाख रुपये, जानिए कैसे उठाएं इसका फायदा
PM Kisan केंद्र सरकार किसानों के लिए कई तरह की स्कीम चला रही है। ये योजनाएं किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए चलाई जा रही हैं। सरकार ने एक न ...और पढ़ें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। PM Kisan FPO Yojana: पीएम मोदी सरकार किसानों के लिए कई सारी स्कीम चला रही है। सरकार ये स्कीम किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए चला रही है। किसानों को पीएम किसान योजनाके तहत जल्द ही 14वीं किस्त मिलने वाली है।
अब सरकार किसानों को बिजनेस शुरू करने के लिए भी मदद कर रही है। इसमें किसानों को 15 लाख रुपये तक की मदद मिलेगी। आइए जानते हैं कि आप इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं।
किसानों मिलेगी आर्थिक मदद
किसानों को एफपीओ योजना के तहत 15 लाख रुपये मिलते हैं। इस योजना में किसानों को खेती से जुड़े कोई नया कारोबार करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। किसान इस योजना का लाभ उठा करके अपना नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
इस योजना का लाभ पाने के लिए 11 किसानों को मिलकर एक संस्था बनानी होगी। इसमें किसानों को खेती से जुड़े उपकरण, फर्टिलाइजर, बीज और दवाएं खरीदने में भी मदद मिलेगी। इस योजना का लाभ सिर्फ फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन को ही दिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- आपको सबसे पहले 11 किसानों की एक संस्था बनानी है।
- इसके बाद आप राष्ट्रीय कृषि बाजार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- यहां होम पेज पर आपको एफपीओ के ऑप्शन को सिलेक्ट करें। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर क्लिक करना है और फॉर्म में दी गई सभी जानकारियां को भरना है।
- इसके बाद आप कैंसिल चेक और आईडी प्रूफ को स्कैन करके अपलोड कर दें। अब आप फॉर्म को सबमिट कर दें।
इस पोर्टल पर करें लॉगिन
आपको इस योजना के लिए राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको एफपीओ के ऑप्शन को क्लिक करना होगा। आपका लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा। यहां आप अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें इसके बाद आप लॉगिन हो जाएंगे।
खबरें और भी
सरकार का उद्देश्य
भारत सरकार ने साल 2023-24 तक 10,000 एफपीओ का गठन करने का लक्ष्य रखा है। सरकार की इस योजना से किसानों को आर्थिक तौर पर सहायता मिलेगी। ऐसे में खेती की पैदावार बढ़ेगी। सरकार खेती के विकास में बड़े कदम उठा रही है।
.jpg)
