PM Kisan Yojana: पीएम मोदी की इस रैली में हो सकता है 22वीं किस्त का एलान, खाते में आएंंगे 2-2 हजार?
PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए उम्मीद जगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के कोकराझार का दौरा करेंगे। रि ...और पढ़ें
-1772520405300_m.webp)
PM Kisan Yojana: पीएम मोदी की इस रैली में हो सकता है 22वीं किस्त का एलान, खाते में आएंंगे 2-2 हजार?
HighLights
किसानों को पीएम किसान की 22वीं किस्त का इंतजार।
पीएम मोदी 13 मार्च को असम के कोकराझार जाएंगे।
दौरे पर 22वीं किस्त की घोषणा की संभावना है।
नई दिल्ली। पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार अभी तक नहीं खत्म हुआ। फरवरी का महीना बीत गया, होली का त्योहार आ गया। लेकिन अब तक PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये नहीं आए। हालांकि, अब एक ऐसी खबर आई है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही किसानों का इंतजार खत्म हो सकता है।
पीएम मोदी असम का दौरा करने वाले हैं। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस यात्रा में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana 22nd Installment) की घोषणा की जा सकती है।
इस दिन हो सकती है 22वीं किस्त की घोषणा?
असम के मंत्री उर्खाओ ग्वारा ब्रह्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के कोकराझार का दौरा करेंगे। ANI से बात करते हुए, असम के मंत्री ने कहा कि PM मोदी राज्य में विकास प्रोजेक्ट्स की नींव रखेंगे। PM मोदी का असम दौरा इस साल के आखिर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले हो रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दिन PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त की घोषणा हो सकती है या फिर यहीं से पीएम मोदी किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर सकते हैं।
-1772520932858.jpg)
उरखाओ ग्वारा ब्रह्मा ने कहा, "आने वाली 13 तारीख को प्रधानमंत्री एक प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने के लिए मार्केट आने वाले हैं। एक एग्रीमेंट के मुताबिक, एक और प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास होना है। सरकारी लिस्ट अभी जारी नहीं हुई है।"
खबरें और भी
हालांकि, अभी तक इस संबंध में सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यह सिर्फ संभावना मात्र है। जब तक सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं जाती तब तक यह कहना जल्दबाजी होगी कि 22वीं किस्त कब आएगी?
कब आई थी 21वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। इस किस्त के बाद से किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि होली से पहले किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये क्रेडिट किए जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक पैसे नहीं आए। इस बार होली का त्योहार कुछ राज्यों में 3 मार्च तो कुछ राज्यों में 4 मार्च को मनाया जाएगा।