सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM Kisan Yojana: हो गया क्लियर, अब इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2-2 हजार; जानिए क्या है वजह

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 02:12 PM (IST)

    PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे लाखों किसानों को झटका लग सकता है। पिछली बार की तरह इस बार भी कई किसानों के पैसे अटक सकते हैं। जिन किसा ...और पढ़ें

    PM Kisan Yojana: हो गया क्लियर, अब इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2-2 हजार; जानिए क्या है वजह

    PM Kisan Yojana: हो गया क्लियर, अब इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2-2 हजार; जानिए क्या है वजह

    HighLights

    1. जमीन न होने पर पीएम किसान का लाभ नहीं।

    2. ई-केवाईसी और आधार-बैंक लिंक होना अनिवार्य।

    3. नए किसानों के लिए फार्मर आईडी जरूरी।

    नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों में से लाखों को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि पिछली बार 21वीं किस्त में कुछ ऐसा ही हुआ था। लाखों किसानों की किस्त अटक गई थी। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो सकता है।

    अगर आप एक किसान हैं और पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। 22वीं किस्त के इंतजार के बीच आइए जानते हैं कि आखिर किन किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये नहीं आएंगे।

    PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त इनकी नहीं आएगी?

    पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलता है या मिलेगा जिनके पास जमीन है। अगर आपके पास जमीन नहीं हैं और आप दूसरे के खेत में खेती करते हैं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यानी इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास जमीन का होना जरूरी है।

    इसके अलावा अगर आप इस योजना के तहत लाभ पा रहे हैं और आपने अब तक e-KYC नहीं कराई है तो भी आपकी किस्त रुक सकती है। अगर आपको 22वीं किस्त का लाभ लेना है तो जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराएं। आप स्वयं किसान पोर्टल या फिर पीएम किसान एप के जरिए ओटीपी बेस्ड e-KYC कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की e-KYC कैसे करें? स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस देखकर खुद से ऐसे करें

    इसके अलावा अगर आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो भी आपकी किस्त रुक सकती है। इसलिए आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।

    इसके अलावा अगर आप एक नए किसान हैं और PM Kisan Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं तो आपके लिए फार्मर आईडी जरूरी है। बिना फार्मर आईडी के आप इसका लाभ उठा सकते हैं। केंद्र सरकार ने यूपी समेत कई राज्यों में पीएम किसान योजना से जुड़ने वाले नए किसानों के लिए फार्मर आईडी जरूरी कर दी है।

    कब आएगी PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त?

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि होली से पहले सरकार PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का पैसा भेज सकती है। यानी संभावना है कि 4 मार्च से पहले किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये क्रेडिट हो जाएं।

    यह भी पढ़ें- India Poorest States: भारत के 5 सबसे गरीब राज्य, अरुणाचल प्रदेश सबसे नीचे; जानें बाकी के 4 कौन, UP का जलवा