सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त से पहले क्या कट गया है आपका नाम, चेक करे ताजा स्टेटस; ये है पूरा प्रोसेस

    Updated: Fri, 08 May 2026 06:35 PM (IST)

    पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) का इंतजार कर रहे किसान अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनक ...और पढ़ें

    PM Kisan की 23वीं किस्त के इंतजार में किसान

    PM Kisan की 23वीं किस्त के इंतजार में किसान

    HighLights

    1. पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार।

    2. नाम कटने के डर से स्टेटस चेक करना जरूरी।

    3. आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से जांचें स्थिति।

    नई दिल्ली। PM Kisan Yojana Status Check: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के इंतजार के बीच बहुत से किसान ऐसे हैं जिन्हें इस बात का डर है कि लिस्ट से उनका नाम कट गया है। अगर आप भी PM Kisan Yojana के लाभार्थी हैं और इस बात से डरें हुए हैं कहीं आपका नाम कट तो नहीं गया है, तो इसके लिए आप ताजा स्टेटस चेक कर सकते हैं।

    ताजा स्टेटस चेक करने से आपके पास यह जानकारी आ जाएगी कि आपको अब तक कितनी किस्त मिल चुकी है। इसके साथ यहां पर आपको पेमेंट और eKYC स्टेटस की भी जानकारी मिल जाएगी।

    PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त के इंतजार के बीच चेक करें स्टेटस

    इस समय करोड़ों किसान पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी की गई थी। इस किस्त के जरिए देशभर के लगभग 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में सीधे DBT के जरिए लगभग 18640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई थी।

    अगर आप भी इस बात से चिंतित हैं कि कहीं पीएम किसान योजना की लिस्ट से आपक नाम तो नहीं कट गया, तो इसके लिए आपको ताजा स्टेटस चेक करना चाहिए। हमने नीचे PM Kisan Samman Nidhi Yojana का स्टेटस कैसे चेक करें, इसका पूरा प्रोसेस बताया हुआ है।

    PM Kisan Yojana Status Check Process: कैसे चेक करें पीएम किसान का स्टेटस

    पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें

    • PM Kisan योजना का Status चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
    • होम पेज पर ही दाहिने साइड आपको Know Your Status का विकल्प दिखेगा। उस पर क्लिक करें।
    • Know Your Status पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
    • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा डॉलर Get Your OTP पर क्लिक करना होगा।
    • मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को डालें और आगे बढ़ें।
    • इसके बाद आपको अपनी पेमेंट हिस्ट्री, इंस्टॉलमेंट स्टेटस और eKYC स्टेटस देखने के लिए "Get Data" पर क्लिक करें।

    अगर यहां पर आपकी ई-केवाईसी की जानकारी अपडेट है और सभी किस्तों का डेटा दिख रहा है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। 23वीं किस्त भी आपके खाते में आएगी।

    खबरें और भी

    PM Kisan Yojana 23rd Installment Date: कब आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त?

    पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करने की तारीख को लेकर अभी कृषि मंत्रालय ने किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, 2024 और 2024 के रुझानों के अनुसार वित्त वर्ष की पहली किस्त जून, जुलाई या फिर अगस्त के पहले सप्ताह तक आ सकती है। 

    यह भी पढ़ें- ₹100 करोड़ की FD, विजय थलापति ने SIP के दौर में क्यों लगाया बैंक एफडी में दांव; फ्री में कितनी हो रही कमाई