₹100 करोड़ की FD, विजय थलापति ने SIP के दौर में क्यों लगाया बैंक एफडी में दांव; फ्री में कितनी हो रही कमाई
अभिनेता से नेता बने चंद्रशेखरन जोसेफ विजय, जिनकी पार्टी TVK को तमिलनाडु चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं, अब अपनी ₹100 करोड़ की फिक्स्ड डिपॉजिट को ...और पढ़ें

TVK चीफ विजय ने करा रखी है 100 करोड़ की FD
HighLights
विजय ने ₹100 करोड़ की FD विभिन्न बैंकों में कराई।
सुरक्षित निवेश के लिए FD को SIP से बेहतर माना।
FD से हर महीने ₹54 लाख की अनुमानित आय।
नई दिल्ली। अभिनेता से नेता बने चंद्रशेखरन जोसेफ विजय इन दिनों चर्चा में हैं। अपने एक्टिंग से सभी के दिलों पर राज करने के बाद, अब वह राजनीति में भी राज करने की ओर अग्रसर हैं। तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं।
विजय, जिनकी पार्टी 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, ने सरकार गठन को लेकर बढ़ते दबाव के बीच राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल ने इस बात पर स्पष्टीकरण मांगा कि क्या TVK सत्ता पर दावा करने के लिए जरूरी 118 विधायकों का "जादुई आंकड़ा" हासिल कर सकती है। कांग्रेस द्वारा पांच विधायकों के साथ समर्थन देने के बावजूद, TVK अभी भी बहुमत के आंकड़े से पीछे है।
यह भी पढ़ें- अनिल अग्रवाल के बाद अब अंबानी ने खोला अदाणी के खिलाफ मोर्चा, कहा- कब्जाना चाह रहे मेरी कंपनी; HC में लगाई गुहार
यही कारण है कि इस समय तमिलनाडु की राजनीति पूरे भारत में चर्चा का विषय बनी हुई। इन सबसे इतर अभिनेता विजय थलापति के बैंक बैलेंस की खूब चर्चा हो रही है। चर्चा का कारण है 100 करोड़ का फिक्स्ड डिपॉजिट।
जी हां, आपने सही सुना। चंद्रशेखरन जोसेफ विजय ने अलग-अलग बैंकों में कुल 100 करोड़ रुपये की एफडी करा रखी है। ऐसे में एक सवाल यह उठता है कि SIP और शेयर बाजार के इस दौर में 'थाला' ने निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट क्यों चुना और हर महीने वह इससे कितना रुपये कमाते हैं? आइए एक-एक करके इन सवालों के जवाब जानते हैं।
खबरें और भी
विजय थलापति के पास किन-किन बैंकों में कितने की FD?
चंद्रशेखरन जोसेफ विजय ने Axis Bank, SBI, HDFC और Indian Overseas Bank में कुल 100 करोड़ रुपये की FD कर रखी है। इसमें से एक्सिस बैंक की चेन्नई की इंदिरा नगर ब्रांच में 40 करोड़ रुपये, इंडियन ओवरसीज बैंक की कोडमबक्कम ब्रांच में ₹25 करोड़, State Bank of India के शास्त्री नगर ब्रांच में 15 करोड़ रुपये और HDFC के बेसंत नगर ब्रांच में 20 करोड़ की FD शामिल है।
- एक्सिस बैंक, इंदिरा नगर - ₹40 करोड़
- इंडियन ओवरसीज बैंक, कोडंबक्कम - ₹25 करोड़
- HDFC बैंक, बेसंत नगर - ₹20 करोड़
- भारतीय स्टेट बैंक, शास्त्री नगर - ₹15 करोड़
विजय ने SIP और Share Market के दौर में क्यों FD में निवेश किया?
बैंक की FD और अन्य जमा मिलकर थलापति विजय का बैंक में कुल 313 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा है। उन्होंने SIP, शेयर बाजार और अन्य जोखिम वाले निवेश की बजाए बैंक एफडी को इसलिए चुना क्योंकि बैंक एफडी में पैसा सुरक्षित रहता है।
Bank FD पर गारंटीड रिटर्न मिलता है। भले ही बैंक चाहे जितने घाटे में हो, FD मैच्योर होने पर आपको ब्याज सहित पैसा मिल जाता है। यही कारण है कि थलापति विजय ने बैंक एफडी में निवेश करना बेहतर समझा होगा।
100 करोड़ की FD से हर महीने कितने की कमाई करते होंगे विजय?
TVK प्रमुख थलापति विजय ने अपनी कुल ₹624 करोड़ की नेट वर्थ में से ₹100 करोड़ फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश किए हैं। फिलहाल, FD पर ब्याज दरें 6.25% से 7.50% के बीच हैं। अगर हम औसत ब्याज दर 6.5% भी मान लें, तो भी वे आसानी से हर महीने ₹54 लाख तक की आय कमा लेते हैं।
इसका साफ मतलब है कि वह ब्याज से हर साल लगभग ₹6.5 करोड़ की कमाई करते हैं। यानी बिना कुछ किए घर बैठे-बैठे वह हर महीने ब्याज के जरिए ₹54 लाख की कमाई कर रहे हैं।
हालांकि, यह आंकड़ा कम और ज्यादा हो सकता है। क्योंकि TVK चीफ विजय थलापति ने अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग अमाउंट की FD करा रखी है। ऐसे में उन्होंने अलग-अलग ब्याज दर मिल रही होगी। हालांकि, अनुमान के अनुसार वह हर महीने 49 से 54 रुपये ब्याज के रूप में कमा रहे हैं।