सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अनिल अग्रवाल के बाद अब अंबानी ने खोला अदाणी के खिलाफ मोर्चा, कहा- कब्जाना चाह रहे मेरी कंपनी; HC में लगाई गुहार

    Updated: Thu, 07 May 2026 07:16 PM (GMT+05:30)

    अनिल अंबानी ने दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम अदाणी की मीडिया कंपनी NDTV के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अदाणी एक तरफ उनकी ...और पढ़ें

    अनिल अंबानी ने गौतम अदाणी की NDTV के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया

    अनिल अंबानी ने गौतम अदाणी की NDTV के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया

    HighLights

    1. अनिल अंबानी ने NDTV पर मानहानि का मुकदमा दायर किया।

    2. अदाणी पर कंपनियों को खरीदने और बदनाम करने का आरोप।

    3. दिल्ली हाई कोर्ट ने NDTV को नोटिस जारी किया।

    नई दिल्ली। गौतम अदाणी के खिलाफ कुछ महीने पहले वेदांता के अनिल अग्रवाल ने JP Associates की डील को लेकर मोर्चा खोल रखा था। वह दिवालिया हुई जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड की बोली प्रक्रिया के खिलाफ कोर्ट पहुंचे थे। अब अनिल अंबानी ने गौतम अदाणी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

    दरअसल, गौतम अदाणी की अदाणी ग्रुप को JAL की बोलीदाता के रूप में वेदांता से कम बोली लगाने के बावजूद विजेता घोषित किया गया था। इसलिए वेदांता ने उस बोली प्रक्रिया को चैलेंज किया था। अब अनिल अंबानी ने गौतम अदाणी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के सामने कई बाते कहीं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला है क्या?

    मुकेश अंबानी के भाई और रिलायंस ग्रुप (Reliance Anil Dhirubhai Ambani Group) के मालिक अनिल अंबानी ने दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम अदाणी की मीडिया कंपनी NDTV के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में अपनी बात रखी।

    अनिल अंबानी ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि एक तरफ गौतम अदाणी उनकी कंपनियों को खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं। दूसरी ओर उनकी मीडिया कंपनी NDTV उनके खिलाफ मानहानिकारक लेख प्रकाशित कर रहा है।

    अनिल अंबानी की बात सुनने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को NDTV और उसके CEO व एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल को नोटिस जारी किया।

    अनिल अंबानी ने ने यह मुकदमा, उनकी कंपनियों के खिलाफ सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) और एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) के मामले पर NDTV की रिपोर्टिंग को लेकर किया था।

    अनिल अंबानी ने हाई कोर्ट को क्या-क्या बताया?

    अनिल अंबानी ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि NDTV में ज्यादातर हिस्सेदारी रखने वाला अदाणी ग्रुप, उनकी कंपनियों को कब्जा चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि अदाणी के न्यूज चैनल ने पिछले कुछ महीनों में उनके खिलाफ 72 सुलगते आर्टिकल लिखे। ताकि वह अपने असली मालिकों की "कब्जा करने वाली रणनीतियों" में मदद कर सके।

    अंबानी के वकील ने कहा कि जांच एजेंसियों ने रिलायंस के खिलाफ केस दर्ज किए हैं, लेकिन जब भी किसी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाता है, तो NDTV अनिल अंबानी का नाम लेता है।

    इसके बाद जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने NDTV से, कथित तौर पर मानहानिकारक खबरों के प्रकाशन के खिलाफ अंबानी की अंतरिम रोक की याचिका पर जवाब देने को कहा और मामले को जुलाई में आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

    खबरें और भी

    अनिल अंबानी ने मांगा 2 करोड़ से ज्यादा का हर्जाना

    अनिल अंबानी ने रिलायंस के खिलाफ CBI और ED की कार्यवाही की NDTV की कवरेज पर आपत्ति जताते हुए कोर्ट का रुख किया। उन्होंने ₹2 करोड़ से ज्यादा के हर्जाने की मांग की है। अंबानी ने कहा कि यह हर्जाना चैरिटी में दान कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- JP Associate ने गौतम अदाणी से डील पर दी बड़ी जानकारी, कहा- ₹55357 करोड़ का कर्ज; खरीदने से चूके थे अनिल अग्रवाल