PM Kisan Yojana: तारीख के बाद जगह का भी एलान, 79 साल बाद जहां BJP ने खिलाया कमल; वहां से जारी होगी 23वीं किस्त
PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से जारी होगी। यह पहली बार है जब भाजपा ने राज्य में सरकार बनाई है ...और पढ़ें
-1781690300975_m.webp)
पश्चिम बंगाल से जारी होगी पीएम किसान की 23वीं किस्त (इमेज क्रेडिट- @OfficeofSSC)
नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त की तारीख का एलान सोमवार 15 जून को हुआ था। तारीख के एलान के बाद अब उस जगह का भी एलान कर दिया गया है, जहां से पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी होगी।
पीएम किसान योजना के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करके बताया गया है कि 20 जून को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कहां से जारी होगी। यह किस्त उस राज्य से जारी होगी, जहां बीजेपी ने आजादी के 79 साल के बाद पहली बार अपनी सरकार बनाई है। आइए जानते हैं कि आखिर 23वीं किस्त कहां से जारी होगी।
पश्चिम बंगाल से जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त पश्चिम बंगाल से जारी होगी। मई में बीजेपी ने पहली बार इस राज्य में अपनी सरकार बनाई थी। और अब इसी जगह से किसान योजना की किस्त जारी की जाएगी।
इसकी जानकारी पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दी गई है। वेबसाइट पर लिखा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से PM-किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे।
खबरें और भी
The 23rd Instalment of PM Kisan Samman Nidhi is scheduled to be released on:
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) June 17, 2026
📅 20th June 2026
📍 Tarakeswar, Hooghly, West Bengal
Stay tuned for updates as we move towards another milestone in empowering India's Annadatas through Direct Benefit Transfer.#PMkisan pic.twitter.com/AktMtIMW29
शनिवार 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से पीएम मोदी देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। इससे पहले 22वीं किस्त पीएम मोदी ने असम से जारी की थी। 13 मार्च 2026 को 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 22वीं किस्त भेजी गई थी। बात अगर 21वीं किस्त की करें तो 21वीं किस्त तमिलनाडु से जारी की गई थी।
पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है। बंगाल में अप्रैल के महीने में दो चरणों में वोट पड़े थे। 4 मई को चुनाव के नतीजे आए थे। बीजेपी ने 294 में से 207 सीटों पर जीत हासिल की थी। आजादी के 79 सालों में पहली बार बीजेपी ने बंगाल में कमल खिलाया है। और अब इसी राज्य से पीएम मोदी देश के करोड़ों किसानों को 23वीं किस्त की सौगात देंगे।