PM kisan Yojana की 23वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित होते ही स्टेटस चेक करने की मची होड़, आप भी ऐसे करें चेक
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त (PM kisan Yojana) की आधिकारिक तारीख 20 जून घोषित हो गई है। किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्ट ...और पढ़ें
-1781590384129_m.webp)
पीएम किसान की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी
HighLights
पीएम किसान की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी।
किसान आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्टेटस आसानी से जांचें।
लाभार्थी सूची में अपना नाम भी चेक करने का तरीका।
नई दिल्ली। देश के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त (PM kisan Yojana 23rd Installment) की आधिकारिक तारीख का लंबे समय से इंतजार था। अब यह इंतजार खत्म हो चुका है। पीएम किसान योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से 23वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित की गई। आगामी किस्त की तारीख घोषित होते ही किसान भाइयों में स्टेटस चेक करने की होड़ मच गई है।
अगर आप भी एक किसान हैं और आपको भी अपना ताजा स्टेटस चेक करना है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे 23वीं किस्त से पहले आप किसान योजना का ताजा स्टेटस चेक कर सकते हैं।
किस दिन आएगी किसान योजना की 23वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून (PM kisan Yojana 23rd Installment on 20th June) को जारी की जाएगी। अभी तक अटकलें थी कि यह किस्त 18 जून या फिर इसके बाद जारी हो सकती है।
जागरण बिजनेस ने सबसे पहले सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी थी। हमने बताया था कि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 18 जून या उसके बाद आ सकती है। हमारी खबर पर बीते कल मुहर भी लग गई है। अब किसानों के खाते में शनिवार 20 जून को 23वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये आएंगे।
खबरें और भी
Direct support, stronger farmers!
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) June 15, 2026
Mark the date: 23rd instalment of PM-KISAN is set to be released on 20th June 2026, bringing continued financial strength directly to the accounts of our Annadatas.#PMKISAN #23rdinstallment pic.twitter.com/W9QtUiTyFk
PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त से पहले कैसे चेक करें ताजा स्टेटेस
पीएम किसान योजना का ताजा स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें
- सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद पेज के दाईं ओर दिए गए Know Your Status टैब पर क्लिक करना होगा। हमने नीचे स्क्रीनशॉट लगा रखा है।
![PM kisan status]()
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें, कैप्चा कोड भरें और ‘Get Data’ ऑप्शन चुनें।
- आपका बेनिफिशियरी स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यहां आपको आपकी अब तक की किस्त से जुड़ी डिटेल दिख जाएंगी। और अगर कुछ मिसिंग है तो उसकी भी जानकारी आपको दिख जाएगी।
PM Kisan Yojana की बेनिफिशियरी लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त से पहले आप बेनिफिशियरी लिस्ट भी चेक कर सकते हैं। इसमें देख सकते हैं कि इस लिस्ट में आपका नाम है या नहीं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। या तो आप सीधा https://pmkisan.gov.in/rpt_beneficiarystatus_pub.aspx इस लिंक पर जा सकते हैं। हमने नीचे स्क्रीनशॉट भी लग दिया है।
![PM kisan status]()
- ड्रॉप-डाउन से डिटेल्स चुनें, जैसे कि राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें
- इसके बाद ‘रिपोर्ट पाएं’ टैब पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके सामने आपके गांव की बेनिफिशियरी लिस्ट खुल जाएगी। और आप इसमें अपना नाम खोज सकते हैं।
यह भी पढ़ें- अंबानी-अदाणी समेत भारत के टॉप 5 अमीरों के पास ₹25 लाख करोड़, SpaceX वाले मस्क अकेले लेकर बैठे हैं ₹95 लाख करोड़

