PM Kisan Yojana: खत्म हुआ 23वीं किस्त का इंतजार, 20 जून को खाते में आएंगे 2-2 हजार; हो गया एलान
PM-KISAN के आधिकारिक अकाउंट ने 20 जून, 2026 को 23वीं किस्त जारी करने की घोषणा की है। इसके तहत पात्र छोटे और सीमांत किसानों के खातों में ₹2,000 सीधे भे ...और पढ़ें

PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त 20 जून को आएगी।
HighLights
20 जून 2026 को पीएम किसान की 23वीं किस्त।
पात्र छोटे और सीमांत किसानों को मिलेंगे ₹2,000।
किसानों को आर्थिक रूप से मज़बूत करने की सरकारी पहल।
नई दिल्ली। PM-KISAN के आधिकारिक अकाउंट ने 20 जून, 2026 को 23वीं किस्त जारी करने की घोषणा की है। इसके तहत पात्र छोटे और सीमांत किसानों के खातों में ₹2,000 सीधे भेजे जाएंगे, जो उनकी वार्षिक ₹6,000 की आय सहायता का हिस्सा है।
Direct support, stronger farmers!
Mark the date: 23rd instalment of PM-KISAN is set to be released on 20th June 2026, bringing continued financial strength directly to the accounts of our Annadatas.#PMKISAN #23rdinstallment pic.twitter.com/W9QtUiTyFk
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) June 15, 2026
PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त कब आएगी?
PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त 20 जून को आएगी। किसान लंबे समय से 23वीं किश्त का 2000 रुपये आने की तारीख इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब इसका इंतजार खत्म हो चुका है।
इन किसानों को मिलेगा फायदा
इस स्कीम का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलता है, जिनका नाम बेनेफिशयरी लिस्ट में होता। साथ ही जिन्होंने जरूरी फॉर्मलिटीज पूरी कर रखी हैं। जैसे की E-KYC, आधार-बैंक अकाउंट की लिंकिंग और भूमि रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन किया हुआ है। किसी भी जानकारी में गड़बड़ी होने पर किस्त अटक सकती है।
मोबाइल से स्टेटस चेक करने की प्रोसेस
अगली किस्त आपके बैंक अकाउंट में आएगी या नहीं, अगर आप ये जानना चाहते हैं कि तो घर बैठे आप इसे अपने मोबाइल पर देख सकते हैं। वेबसाइट पर कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आपको इसका स्टेटस दिख जाएगा।
- इसके लिए सबसे पहले PM Kisan पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘Beneficiary Status’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा को भरें।
- इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपके अकाउंट से जुड़ी पूरी डिटेल्स और पेमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगी।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, सरकार ने बढ़ाया प्याज खरीद का मूल्य; नई दरें आज से लागू