सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM Kisan Yojana: क्या सच में 18 जून को आएगी किसान योजना की 23वीं किस्त? जानें इस तारीख का पिछला कनेक्शन

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 09:25 AM (IST)

    PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 18 जून को आने की चर्चा है, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। ...और पढ़ें

    पीएम किसान की 23वीं किस्त 18 जून को आने की चर्चा।

    पीएम किसान की 23वीं किस्त 18 जून को आने की चर्चा।

    HighLights

    1. पीएम किसान की 23वीं किस्त 18 जून को आने की चर्चा।

    2. सरकार ने 23वीं किस्त जारी करने की कोई तारीख नहीं बताई।

    3. 17वीं किस्त 18 जून को आई थी, जिससे अटकलें बढ़ीं।

    नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त को लेकर एक तारीख की खूब चर्चा हो रही है। ऐसी खबर हैं कि शायद इस विशेष तारीख के दिन पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी हो सकती है। किसान भाइयों को इस किस्त का इंतजार 13 मार्च को जारी हुई 22वीं किस्त के बाद से है।

    जिस तारीख की चर्चा हो रही है वो है 18 जून। आइए जानते हैं कि आखिर क्या सच में इस तारीख को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त आ सकती है। और इस तारीख के पीछे का पिछला कनेक्शन क्या है?

    क्या सच में 18 जून को आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?

    कई किसानों को लग रहा है कि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) 18 जून को आ सकती है। हालांकि, आपको बता दें कि सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक तारीख नहीं घोषित की गई है। कृषि मंत्रालय की तरफ से पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करने की कोई तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। ऐसे में इसकी संभावना बहुत कम है कि 18 जून को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त आए।

    क्यों 18 जून की हो रही है चर्चा?

    18 जून की तारीख को लेकर इसलिए चर्चा हो रही है क्योंकि 2024 में 17वीं किस्त इसी दिन आई थी। इसी पीएम मोदी ने पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त के जरिए 9.26 करोड़ से अधिक किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि ट्रांसफर की थी। यही कारण है कि देश के किसानों को लग रहा है कि शायद इस बार 23वीं किस्त भी 18 जून को आ सकती है। हालांकि, सरकार ने इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि 23वीं किस्त किस दिन आएगी।

    खबरें और भी

    23वीं किस्त से पहले देखें ताजा स्टेटस

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त कब आएगी? इसे लेकर कोई सरकारी सूचना नहीं है, लेकिन आप अपना ताजा स्टेटस जरूर चेक कर सकते हैं। स्टेटस से आपको पता चल जाएगा कि आखिर आप कितनी किस्त रिसीव कर चुके हैं। और आपके फॉर्म की क्या स्थिति है।

    • स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।
    • इसके बाद दाहिने साइड फॉर्मर सेक्शन पर जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करें।
    • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और कैप्चा कोड भरें।
    • फिर अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और आप अपनी भुगतान स्थिति देख पाएंगे।

    यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: 3.83 फिटमेंट फैक्टर से चपरासी से लेकर IAS तक की कितनी बढ़ेगी सैलरी? कैलकुलेशन से समझें