सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    8th Pay Commission: 3.83 फिटमेंट फैक्टर से चपरासी से लेकर IAS तक की कितनी बढ़ेगी सैलरी? कैलकुलेशन से समझें

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 03:38 PM (IST)

    8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों की निगाहें 8वें वेतन आयोग पर टिकी हैं। कई कर्मचारी संगठनों ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश की ह ...और पढ़ें

    8th Pay Commission

    8th Pay Commission

    HighLights

    1. कर्मचारी संगठनों ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश की।

    2. चपरासी से IAS तक की सैलरी वृद्धि का कैलकुलेशन।

    3. सुझाव जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून तक बढ़ी।

    नई दिल्ली। 8th Pay Commission: देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनरों की निगाहें 8वें वेतन आयोग पर टिकी है। वेतन आयोग तेजी के साथ काम कर रहा है। 8वां केंद्रीय वेतन आयोग कई शहरों में बैठक आयोजित कर चुका है। अभी कई शहरों में बैठकें शेड्यूल भी हैं। इन बैठकों में अलग-अलग केंद्रीय कर्मचारी संगठन अपने-अपने सुझाव दे रहे हैं।

    8वें CPC के लिए, कर्मचारी संगठनों ने बढ़ती महंगाई और हाल के आर्थिक घटनाक्रमों को देखते हुए 3.0 से 3.83 के फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश की है। आयोग के सामने अधिकतर सुझावों में 3.0 से 3.83 की मांग की गई है। अगर आयोग 3.83 के फिटमेंट फैक्टर पर विचार करे तो कितनी सैलरी बढ़ेगी? आइए इसे कैलकुलेशन से समझे की कोशिश करते हैं।

    3.83 के फिटमेंट फैक्टर से चपरासी से IAS तक की कितनी बढ़ेगी सैलरी?

    कर्मचारी संगठनों के हालिया प्रस्तावों में 8th Pay Commission से 3.83 के फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश की गई है। इनमें नेशनल काउंसिल, जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) और इंडियन रेलवेज टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) शामिल हैं। 3.83 के फिटमेंट फैक्टर पर लेवल 1 से लेकर लेवल 18 तक (चपरासी से IAS तक) के कर्मचारियों की कितनी सैलरी बढ़ेगी, उसका कैलकुलेशन नीचे दिया गया है।

    ग्रेड पे लेवल वर्तमान बेसिक पे (₹) फिटमेंट फैक्टर = 3.83 ((₹) कितनी बढ़ेगी सैलरी (₹) नया बेसिक पे
    लेवल 1 18,000 68,940 50,940 68,940
    लेवल 2 19,900 76,217 56,317 76,217
    लेवल 3 21,700 83,111 61,411 83,111
    लेवल 4 25,500 97,665 72,165 97,665
    लेवल 5 29,200 111,836 82,636 111,836
    लेवल 6 35,400 135,582 100,182 135,582
    लेवल 7 44,900 171,967 127,067 171,967
    लेवल 8 47,600 182,308 134,708 182,308
    लेवल 9 53,100 203,373 150,273 203,373
    लेवल 10 56,100 214,863 158,763 214,863
    लेवल 11 67,700 259,291 191,591 259,291
    लेवल 12 78,800 301,804 223,004 301,804
    लेवल 13 118,500 453,855 335,355 453,855
    लेवल 13 131,100 502,113 371,013 502,113
    लेवल 14 144,200 552,286 408,086 552,286
    लेवल 15 182,200 697,826 515,626 697,826
    लेवल 16 205,400 786,682 581,282 786,682
    लेवल 17 225,000 861,750 636,750 861,750
    लेवल 18 250,000 957,500 707,500 957,500

    15 जून तक जमा कर सकते हैं सुझाव

    8वें वेतन आयोग ने औपचारिक मेमोरेंडम जमा करने की तारीख को बढ़ाकर 15 जून तक कर दिया है। आयोग ने यह तारीख दो बार बढ़ाई है। पहले 5 मार्च से 30 अप्रैल थी। फिर इसे बढ़ाकर 31 मई तक किया गया और अब इसे बढ़ाकर 15 जून तक कर दिया गया है। आप 15 जून तक आयोग को अपने सुझाव भेज सकते हैं।

    8वें CPC की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। इसमें पूर्व IAS अधिकारी पंकज जैन सदस्य-सचिव के तौर पर और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य तथा फाइनेंस के प्रोफेसर पुलक घोष, कमीशन के सदस्य के तौर पर शामिल हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission के बीच फिर बढ़ा महंगाई भत्ता, इस राज्य ने DA किया 60%; कैबिनेट ने दी मंजूरी