सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    8th Pay Commission के बीच फिर बढ़ा महंगाई भत्ता, इस राज्य ने DA किया 60%; कैबिनेट ने दी मंजूरी

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 10:12 AM (IST)

    असम सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike) में 2% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले से अब उन्हें मूल वेतन का 60% D ...और पढ़ें

    असम सरकार ने महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि की

    असम सरकार ने महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि की

    HighLights

    1. असम सरकार ने महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि की।

    2. राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अब 60% डीए मिलेगा।

    3. 9 लाख से अधिक लोगों को इस फैसले से लाभ होगा।

    नई दिल्ली। DA Hike News: इस समय केंद्र का 8वां वेतन आयोग तेजी के साथ काम कर रहा है। आयोग कई शहरों में बैठक कर चुका है। इसी के बीच एक राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर किस राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है, तो जवाब है असम। असम में हाल ही में चुनाव हुए थे। चुनाव के बाद बाद राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान किया।

    एक बड़े फैसले में, असम कैबिनेट ने शुक्रवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA Hikie) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी। अब, इसे लागू होने के बाद कर्मचारियों को उनके मूल वेतन (बेसिक पे) पर 60 प्रतिशत DA मिलेगा। पहले यह 58 प्रतिशत था। यह फैसला कैबिनेट के विस्तार के बाद हुई पहली बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की थी।

    9 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तोहफा

    हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार ने महंगाई भत्ते में जो बढ़ोतरी की है उसका फायदा असम सरकार के 8 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा। अब राज्य के कर्मचारियों को बेसिक सैलरी का 60 फीसदी महंगाई भत्ते के रूप में मिलेगा। राज्य कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इस बढ़ोतरी से असम में डीए 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गाय है।

    यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: 23वीं किस्त से पहले किसानों के लिए बड़ा अलर्ट, 2-2 हजार के लिए क्या करना हुआ जरूरी?

    मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार (5 जून) को कैबिनेट की बैठक के बाद कहा कि इस बदलाव से मौजूदा कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों, असाधारण पेंशनभोगियों और अनुकंपा के आधार पर पारिवारिक पेंशन पाने वालों को फायदा होगा।

    CM ने बैठक के बाद कहा, "आज हमने सरकारी कर्मचारियों का DA दो प्रतिशत अंक बढ़ाने का फैसला किया है। अब तक उन्हें 58% DA मिल रहा था। बढ़ोतरी के बाद यह 60% हो जाएगा।"

    खबरें और भी

    अब बढ़कर आएगी सैलरी?

    कर्मचारियों और रिटायर हो चुके लोगों के लिए, इस बढ़ोतरी से हाथ में आने वाली इनकम और पेंशन में थोड़ी वृद्धि होगी, जिससे जीवन-यापन की बढ़ती लागत के असर को कम करने में मदद मिलेगी। महंगाई भत्ता (DA Hike) सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जाने वाला एक तरह का एडजस्टमेंट है, जो महंगाई के रुझानों के आधार पर समय-समय पर बदला जाता है।

    यह भी पढ़ें- EPFO Interest: PF खाते में आएगा ब्याज का पैसा, क्रेडिट हो सकते हैं लाखों रुपये; पिछली बार कब आए थे?