सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    EPFO Interest: PF खाते में आएगा ब्याज का पैसा, क्रेडिट हो सकते हैं लाखों रुपये; पिछली बार कब आए थे?

    Updated: Fri, 05 Jun 2026 03:56 PM (IST)

    EPFO Interest: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज दर घोषित की थी, जिसका क्रेडिट अभी तक नहीं हुआ है। पिछली समय- ...और पढ़ें

    EPFO Interest: जून से सितंबर तक आ सकते हैं ब्याज के पैसे

    EPFO Interest: जून से सितंबर तक आ सकते हैं ब्याज के पैसे

    HighLights

    1. EPFO ने FY26 के 8.25% ब्याज दर निर्धारित की है।

    2. पीएफ खातों में ब्याज जून-सितंबर तक क्रेडिट होने की उम्मीद।

    3. UMANG ऐप या EPFO पोर्टल से बैलेंस चेक करें।

    नई दिल्ली। EPFO Interest Rate: इम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने मार्च 2026 में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF के लिए ब्याज दरें घोषित की थी। ब्याज दरों की घोषणा हुए लगभग 3 महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक पीएफ खाते में ब्याज का पैसा नहीं आया है।

    EPF सब्सक्राइबर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि यह ब्याज उनके EPF अकाउंट में कब तक क्रेडिट होगा। अगर आप भी एक EPFO सब्सक्राइबर हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

    EPF खाते में FY26 के लिए किस दर से ब्याज का पैसा आएगा?

    EPFO ने ब्याज जमा करने के लिए कोई खास तारीख नहीं बताई है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने मार्च के पहले सप्ताह में ब्याज दरों की घोषणा करते हुए कहा था कि EPFO वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% की ब्याज (EPFO Interest Rate) दर बनाए रखेगा।

    श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा था कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF जमा राशि पर 8.25% की सालाना ब्याज दर देने की सिफारिश की थी। हालांकि, इस सूचना में ऐसी कोई तारीख का जिक्र नहीं था कि ब्याज का पैसा किस तारीख को पीएफ खाते में आएगा।

    किसके पीएफ खाते में कितना ब्याज जमा होगा यह आपके पीएफ खाते में जमा पैसों पर निर्भर करता है। अगर आपके पीएफ खाते में 15 लाख रुपये है तो ब्याज लाखों में हो सकती है। वहीं, अगर पीएफ खाते में पैसा कम है कुछ लाख या फिर हजार में है तो ब्याज कम हो सकती है। 

    खबरें और भी

    किस तारीख को जमा होगा ब्याज का पैसा?

    सरकार की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है कि इसी तारीख को पीएफ खाते में ब्याज का पैसा जमा किया जाएगा। लेकिन अगर हम पिछली टाइमलाइन को देखें तो पिछले फाइनेंशियल ईयर का ब्याज जून और सितंबर 2026 के बीच क्रेडिट किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- EPFO Pension: 10 साल कर ली प्राइवेट नौकरी तो कितनी मिलेगी पेंशन, सरकारी से कम या ज्यादा; देखें कैलकुलेशन

    साल 2025 में, बड़ी संख्या में EPF सब्सक्राइबर्स को जून और जुलाई में ब्याज का क्रेडिट हुआ था। पिछले कुछ सालों में यह प्रोसेस तेज हुआ है। पहले, ब्याज का क्रेडिट अक्सर सितंबर या अक्टूबर में मिलता था। इस साल भी ब्याज जून या जुलाई में क्रेडिट हो सकता है, हालांकि असल तारीख सरकार के नोटिफिकेशन पर निर्भर करेगी।

    EPF खाते में ब्याज का पैसा जमा हुआ या नहीं, कैसे चेक करेंगे?

    पीएफ खाते में जब भी ब्याज जमा होता तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर उसका मैसेज आता है। लेकिन कई बार होता है कि मैसेज नहीं रिसीव हो पाता या फिर मिस हो जाता है। ऐसे में आपको जानना हो कि आखिर कि आपके पीएफ खाते में कितना पैसा जमा हुआ है तो आप UMANG ऐप, EPFO पोर्टल के जरिए भी चेक कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- EPFO Interest Rate: पेंशन के रूप में कटता है एक हिस्सा, PF के साथ क्या उस पर भी मिलता है ब्याज; एक्सपर्ट ने बताया