PM Kisan Yojana: 23वीं किस्त से पहले किसानों के लिए बड़ा अलर्ट, 2-2 हजार के लिए क्या करना हुआ जरूरी?
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण अलर्ट है। किस्त प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी और नए किस ...और पढ़ें
-1780718480581_m.webp)
23वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
HighLights
23वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
नए किसानों के लिए फार्मर आईडी भी जरूरी होगी।
किस्त 18 जून या उसके बाद आने की संभावना है।
नई दिल्ली। पीएम किसान योजना की आगामी किस्त के इंतजार में बैठे किसानों के लिए एक बड़ा अलर्ट है। दरअसल, बहुत से ऐसे किसान हैं जिनकी 23वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये रुक सकते हैं। अगर आप भी एक किसान हैं जो पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। क्योंकि 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) से पहले किसानों के लिए एक बड़ा अलर्ट है।
22वीं किस्त के दौरान बहुत से किसानों की किस्त रुक गई थी। बस एक छोटी सी गलती की वजह से। अगर आप चाहते हैं कि आपकी 23वीं किस्त के 2-2 हजार आपके बैंक अकाउंट में आएं, वो भी बिना रुकावट के तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आखिर बड़ा अलर्ट है क्या?
PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त से पहले अलर्ट?
पीएम किसान योजना के जरिए किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। साल में तीन किस्तों के जरिए यह राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। लेकिन इस योजना का लाभ सुचारू रूप से सही किसानों को मिलता रहे इसके लिए समय-समय पर कुछ जरूरी बदलाव भी किए जाते हैं।
अगर आप एक किसान हैं और चाहते हैं कि आपकी 23वीं किस्त न रुके तो आपको अपनी ई-केवाईसी जरूरी करवा लेनी चाहिए। क्योंकि पीएम किसान योजना के लिए e-KYC जरूरी है। इसके साथ नए किसानों के लिए फार्मर आईडी भी अनिवार्य कर दी गई है। बिना फार्मर आईडी के आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
खबरें और भी
कैसे करें PM किसान Yojana की e-KYC?
पीएम किसान योजना के लिए आप ई-केवाईसी कई तरीकों से कर सकते हैं। अगर आप खुद से करना चाहते हैं तो आपको पीएम किसान पोर्टल या फिर पिएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। नीचे हमने स्टेप बताएं हैं कि कैसे आप खुद से ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी प्रक्रिया को कर सकते हैं।
OTP-बेस्ड eKYC पूरा करने के लिए, किसान के पास आधार से जुड़ा एक्टिव मोबाइल नंबर होना जरूरी है।
- PM-KISAN पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं
- e-KYC पर क्लिक करें (वेबसाइट के ऊपर दाईं ओर)
- अपना आधार नंबर डालें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- OTP सबमिट करने के बाद अपना eKYC पूरा करें।
कब आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त को लेकर अभी तर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 23वीं किस्त 18 जून या फिर 18 जून के बाद आ सकती है।