सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त से पहले इस चीज की खेती को लेकर बड़ी घोषणा, कृषि मंत्री ने कह दी फायदे वाली बात

    Updated: Thu, 09 Oct 2025 08:01 PM (IST)

    PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त का पैसा 4 राज्यों के किसानों को मिल गया है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2030-31 तक दलहन उत्पादन 40% बढ़ाने का लक्ष ...और पढ़ें

    PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त से पहले इस चीज की खेती को लेकर बड़ी घोषणा, कृषि मंत्री ने कह दी फायदे वाली बात

    PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त से पहले इस चीज की खेती को लेकर बड़ी घोषणा, कृषि मंत्री ने कह दी फायदे वाली बात

    नई दिल्ली। पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का पैसा 4 राज्यों के किसानों को मिल गया है। पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ की वजह से खेती किसानी प्रभावित हुई, जिसके चलते केंद्र सरकार ने इन राज्यों के किसानों को 21वीं किस्त का पैसा भेज दिया। वहीं, अभी बाकी के राज्य के किसानों को इसका इंतजार है। लेकिन PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त से पहले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने फसल वर्ष 2030-31 तक दलहन उत्पादन 40 प्रतिशत बढ़ाकर 350 लाख टन करने का लक्ष्य रखा है।

    हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दालों के उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने के उद्देश्य से 11,440 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय वाली छह वर्षीय केंद्रीय योजना को मंजूरी दी थी। 'दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन' 2025-26 से 2030-31 तक की अवधि के लिए होगा। इस मिशन का उद्देश्य दलहन के उत्पादन को बढ़ावा देना है। इस मिशन के जरिए किसानों को दलहन के उच्च क्वालिटी के बीज भी मुहैया कराए जाएंगे।

    कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने क्या कहा?

    कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगले छह वर्षों में दालों का उत्पादन बढ़ाया जाएगा, क्योंकि रकबा बढ़ाने के साथ-साथ फसल उत्पादकता भी बढ़ाई जाएगी। सरकार ने ऐसे 100 ब्लॉकों की पहचान की है जहां उत्पादकता राष्ट्रीय औसत की तुलना में बहुत कम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लक्ष्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए दालों के आयात शुल्क से संबंधित उचित निर्णय लेगी।

    शिवराज सिंह चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक होने के साथ-साथ सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है। घरेलू मांग को पूरा करने के लिए देश को बड़ी मात्रा में दालों का आयात करना पड़ता है। मंत्री ने कहा कि दलहन मिशन का उद्देश्य उत्पादन को बढ़ावा देना और भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। चौहान ने कहा, "2030-31 तक, हम दलहन का रकबा मौजूदा 275 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 310 लाख हेक्टेयर कर देंगे। हमने 2023-24 में दलहन उत्पादन को 242 लाख टन से बढ़ाकर 350 लाख टन करने का लक्ष्य भी रखा है।"

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि फसल वर्ष 2024-25 में दलहन उत्पादन बढ़कर 252.38 लाख टन होने का अनुमान है।  फसल उत्पादकता 881 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की औसत उपज से बढ़कर 1,130 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर हो जाएगी।

    दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी

    किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है। 4 राज्यों के किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये आ चुके हैं। लेकिन बाकी राज्य के किसान इसका इंतजार कर रहे हैं। अभी सरकार की ओर से किसी प्रकार की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन ऐसा लगता है कि सरकार जल्द ही किसानों के खाते में PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त का पैसा उनके खाते में भेज देगी। संभावना जताई जा रही है कि दिवाली से पहले किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये क्रेडिट हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  PM Kisan Yojana: दीपावली या धनतेरस, कब खत्म होगा 21वीं किस्त का इंतजार? इस दिन खाते में आएंगे 2-2 हजार