सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Kisan Yojana का लाभ पाने के लिए करना होगा ये काम, नहीं किया तो....

    Updated: Tue, 28 May 2024 06:00 PM (IST)

    किसानों के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा PM Kisan Samman Nidhi Yojana चलाई जा रही है। इस योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है। हालांकि ...और पढ़ें

    PM Kisan Yojana का लाभ पाने के लिए करना होगा ये काम
    PM Kisan Yojana का लाभ पाने के लिए करना होगा ये काम

    HighLights

    1. पीएम किसान में सालाना 6,000 रुपये की राशि मिलती है।
    2. किसानों को राशि किस्तों में मिलती है।
    3. देश के करोड़ किसान 17वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कई स्कीम चला रही है। किसानों के लिए भी सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है। इन योजनाओं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) है।

    इस योजना में किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार सालाना 6,000 रुपये की राशि देती है। यह राशि किसानों के अकाउंट में किस्तों में आती है।

    सरकार हर 4 महीने में एक किस्त यानी 2,000 रुपये किसान के अकाउंट में जमा करती है। इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को भागदौड़ नहीं करनी होती है। देश के करोड़ों किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है परंतु अभी भी कई किसान इस योजना से वंचित है। दरअसल, सरकार ने योजना के नियमों को कड़ा कर दिया है।

    पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ केवल उन किसानों को मिलता है जिन्होंने ई-केवाईसी किया होता है। अगर पीएम किसान की ई-केवाईसी प्रक्रिया (PM Kisan Yojana E-Kyc Process) पूरी नहीं होती है या फिर जमीन का सत्यापन नहीं होता है तो किसानों को किस्त की राशि नहीं मिलती है।

    28 फरवरी 2024 को पीएम किसान की 16वीं किस्त जारी की थी। अब करोड़ों किसान पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त (PM Kisan Yojana 17th Installment) का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक सरकार 17 वीं किस्त जारी करने की तारीख का एलान नहीं किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ITR Filing 2024: अगर नहीं दिए ये डॉक्‍यूमेंट्स तो रिजेक्‍ट हो सकता है आपका HRA Claim

    कैसे करें ई-केवाईसी (PM Kisan E-KYC Process)

    • पीएम किसान योजना के ऑफिशियल वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं।
    • इसके बाद ई-केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरें और गेट ओटीपी पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
    • ओटीपी दर्ज करने के बाद सबमिट कर दें और इस तरह ई-केवाईसी प्रोसेस पूरा हो जाएगा।  

    इस तरह भी हो जाएगा केवाईसी

    • पीएम किसान योजना के पीएम किसान ऐप (PM Kisan App) में लॉग-इन करके भी आवेदक फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) के जरिये ई-केवाईसी कर सकता है।
    • वहीं, ऑफलाइन ई-केवाईसी के लिए आवेदक को CSC (Common Service Centre) पर जाना होगा। यहां बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ई-केवाईसी होगा। 

    यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बेहद खास है जुलाई, महीने की शुरुआत में ही अकाउंट में आएगा पैसा