सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PPF से लेकर सुकन्या समृद्धि योजना तक, छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वाले ध्यान दें; आज से इतना मिलेगा ब्याज

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 12:28 PM (IST)

    आज 1 अप्रैल 2026 से नया वित्त वर्ष शुरू हो गया है। वित्त मंत्रालय ने छोटी बचत योजनाओं, जैसे PPF और सुकन्या समृद्धि योजना, के लिए अप्रैल-जून 2026 तिमाह ...और पढ़ें

    HighLights

    1. नया वित्त वर्ष 1 अप्रैल 2026 से शुरू हुआ।

    2. छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें अपरिवर्तित रहीं।

    3. PPF, सुकन्या समृद्धि योजना पर पुरानी दरें लागू।

    नई दिल्ली। आज बुधवार का दिन है, तारीख 1 अप्रैल की है और साल 2026 है। आज से भारत का नया वित्त वर्ष शुरू हो चुका है। हमारे देश में वित्त वर्ष की गणना 1 अप्रैल से शुरू होकर अगले साल 31 मार्च तक होता है। अभी तक जो भी आंकड़े आ रहे थे वह वित्त वर्ष 2025-26 के थे। अब जो आएंगे वह आंकड़े वित्त वर्ष 2026-27 के होंगे। इसे वित्त वर्ष 2027 कहा जाएगा।

    आज के तारीख में प्रवेश करने के साथ कई चीजें बदल गई हैं। इन बदलाव में स्मॉल सेविंग स्कीम्स (Small Savings Schemes) में मिलने वाली ब्याज दर भी शामिल हैं। PPF से लेकर सुकन्या समृद्धि योजना तक जैसी छोटी बचत योजनाओं की नई ब्याज दरें आज से लागू होंगी।

    अगर आप इन योजनाओं में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पूरी खबर पढ़नी चाहिए। सरकार ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही के लिए ब्याज दरें सोमवार 30 मार्च 2026 को घोषित की थी। वित्त मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

    स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर सरकार ने ब्याज दर कितनी रखी?

    अप्रैल से जून तक के लिए छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा गया है। यानी ब्याज दरों को ना तो घटाया गया है और ना ही बढ़ाया गया है।

    खबरें और भी

    अपनी तिमाही समीक्षा में, वित्त मंत्रालय ने कहा कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) जैसी लोकप्रिय योजनाओं पर ब्याज दरें पहले जैसी ही रहेंगी।

    आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होने वाली वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के लिए दरें वही होंगी जो पिछली तिमाही में लागू थीं।

    आज से छोटी बचत योजनाओं पर कितना ब्याज मिलेगा?

    छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की घोषणा से पहले, निवेशक किसी भी बढ़ोतरी के संकेत पर बारीकी से नजर रखे हुए थे।

    आइए अब जानते हैं कि आखिर पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) और किसान विकास पत्र (KVP) जैसे लोकप्रिय योजनाओं में अगर आप निवेश करने जा रहे हैं तो 1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक उस निवेश पर कितना ब्याज मिलेगा?

    1 अप्रैल, 2026 से शुरू होने वाली तिमाही के लिए, सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% PPF पर 7.1% का इंटरेस्ट मिलेगा। NSC यानी नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर 7.7% और KVP यानी किसान विकास पत्र 7.5% का इंटरेस्ट मिलेगा। जिसकी मैच्योरिटी अवधि 115 महीने तय की गई है।

    छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें
    योजना ब्याज दर
    सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की ब्याज दरे 8.20%
    पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) की ब्याज दरे 7.10%
    नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) की ब्याज दरे 7.70%
    किसान विकास पत्र (KVP) की ब्याज दरे 7.50%
    सीनियर सिटिज़न सेविंग्स स्कीम (SCSS) की ब्याज दरे 8.20%
    मंथली इनकम स्कीम (MIS) की ब्याज दरे 7.40%
    पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरे 4.00%
    1-साल की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरे 6.90%
    2-साल की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरे 7.00%
    3-साल की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरे 7.10%
    5-साल की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरे 7.50%
    5-साल की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) की ब्याज दरे 6.70%

    इसके अलावा मासिक आय योजना यानी मंथली सेविंग स्कीम पर 7.4% का, तीन साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर 7.1% और पोस्ट ऑफिस बचत खाते पर 4% का इंटरेस्ट मिलेगा।

    सरकार के इस कदम के साथ, छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें अब लगातार आठ तिमाहियों से अपरिवर्तित बनी हुई हैं। पिछली बार इनमें संशोधन वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में किया गया था।

    यह भी पढ़ें- PPF Vs SSY: हर महीने ₹5000 जमा करने पर कहां तैयार होगा बड़ा फंड, पहले कौन बनाएगा लखपति; SBI कैलकुलेटर से समझें

    Source- Ministry Of Finance