सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Petrol Price Hike: भारत में भी हो गई शुरुआत, प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 02:26 PM (IST)

    Petrol Price Hike: भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। तेल कंपनियों की रिपोर्ट के अनुसार, स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल ब ...और पढ़ें

    HighLights

    1. भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा शुरू।

    2. प्रीमियम पेट्रोल की कीमत ₹2.09 प्रति लीटर बढ़ी।

    3. स्पीड और पावर जैसे ब्रांड अब हुए महंगे।

    नई दिल्ली। Petrol Price Hike: भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। तेल कंपनियों की रिपोर्ट के अनुसार, स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल ब्रांडों की कीमतों में ₹2.09 प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। यह बढ़ोतरी अलग-अलग शहरों में लागू की गई है। संशोधित दरें 20 मार्च, 2026 से प्रभावी हुईं।

    प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में दो रुपये से अधिक की बढ़ोतरी के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब इसकी कीमत 103.92 रुपये प्रति लीटर (Petrol Price Hike) हो गई है। वहीं, पुणे में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत ₹113.77 हो गई है।

    भले ही तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में इजाफा कर दिया हो लेकिन अभी नॉर्मल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं किया गया है। वैश्विक स्तर पर ईरान में चल रहे संघर्ष की वजह से कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुकी हैं। 

    डीलरों के अनुसार, HPCL के 'पावर पेट्रोल' और IOCL के 'XP95' जैसे ब्रांडेड ईंधनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल आमतौर पर बेहतर इंजन परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज के लिए किया जाता है।

    कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर

    शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि प्रमुख यूरोपीय देशों और जापान ने 'हॉर्मुज स्ट्रेट' (Strait of Hormuz) से जहाजों के सुरक्षित गुजरने के प्रयासों में शामिल होने की पेशकश की, और अमेरिका ने तेल की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कदम उठाए। फिर भी कीमतें $100 के स्तर से ऊपर ही बनी रहीं।

    खबरें और भी

    फिर भी, इस हफ़्ते बेंचमार्क ब्रेंट में लगभग 5% की बढ़त होने की उम्मीद है, क्योंकि ईरान ने खाड़ी देशों में तेल और गैस सुविधाओं पर हमला किया, जिससे उत्पादन में कटौती करनी पड़ी।

    किस राज्य में कितनी है नॉर्मल पेट्रोल की कीमत?

    किस राज्य में कितनी है पेट्रोल की कीमत
    राज्य कीमत प्रति लीटर
    आंध्र प्रदेश ₹109.31
    अरुणाचल प्रदेश ₹92.66
    असम ₹98.81
    बिहार ₹106.95
    चंडीगढ़ ₹94.3
    दादरा और नगर हवेली ₹92.84
    दमन और दीव ₹92.37
    दिल्ली ₹94.77
    गुजरात ₹94.49
    हरयाणा ₹95.91
    हिमाचल प्रदेश ₹94.12
    झारखंड ₹98.38
    कर्नाटक ₹103.62
    केरल ₹106.08
    मध्य प्रदेश ₹107.45
    महाराष्ट्र ₹104.64
    मणिपुर ₹99.46
    मेघालय ₹95.66
    मिजोरम ₹99.06
    नगालैंड ₹96.61
    ओडिशा ₹102.63
    पांडिचेरी ₹96.08
    पंजाब ₹98.29
    राजस्थान ₹104.36
    सिक्किम ₹103.35
    तमिलनाडु ₹102.18
    तेलंगाना ₹108.9
    त्रिपुरा ₹97.53
    उतार प्रदेश ₹94.53
    उत्तराखंड ₹93.64
    पश्चिम बंगाल ₹106.72