सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इस शेख के पास एक देश से भी बड़ा घर, जिसमें मौजूद हैं झीलें-आइलैंड और ज्वालामुखी; कीमत का अंदाजा लगाना भी मुश्किल!

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 03:00 PM (GMT+05:30)

    कतर के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हमाद बिन जसीम ने इटली के सार्डिनिया में पूर्व पीएम बर्लुस्कोनी की लग्जरी 'विला सर्टोसा' 350 मिलियन यूरो में खरीदी है। यह ...और पढ़ें

    इस शेख के पास एक देश से भी बड़ा घर

    इस शेख के पास एक देश से भी बड़ा घर

    HighLights

    1. शेख हमाद ने 350 मिलियन यूरो में खरीदी विला सर्टोसा

    2. एस्टेट 120 हेक्टेयर में फैली, वेटिकन सिटी से भी बड़ी

    3. इसे हाई-एंड रिसॉर्ट में बदलने की है योजना

    नई दिल्ली। हाल ही में कतर के सबसे अमीर शाही परिवार के एक सदस्य ने एक बहुत महंगी, लग्जरी और बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है। कतर के अरबपति और पूर्व प्रधानमंत्री, शेख हमाद बिन जसीम बिन जाबेर अल-थानी ने यूरोप की सबसे मशहूर प्राइवेट एस्टेट्स में से एक खरीद ली है। इस प्रॉपर्टी का नाम है 'विला सर्टोसा', जो सार्डिनिया (इटली) में मौजूद एक मशहूर एस्टेट है। ये कभी इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की हुआ करती थी। HBJ के नाम से मशहूर हमाद की नेटवर्थ फोर्ब्स के अनुसार लगभग 5 अरब डॉलर (47500 करोड़ रुपये) है।
    इस डील के साथ ही, हमाद की शानदार संपत्तियों के बड़े कलेक्शन में मेडिटेरेनियन की सबसे खास और अनोखी प्रॉपर्टीज में से एक और जुड़ गई है।

    मैटेनेंस पर खर्च होती है मोटी रकम

    मीडिया रिपोर्ट्स 66 वर्षीय अरबपति ने विला सर्टोसा के लिए लगभग 350 मिलियन यूरो (3846 करोड़ रुपये) का भुगतान किया। यह डील कीमत में भारी कटौती के बाद हुई, क्योंकि इस एस्टेट को शुरू में 500 मिलियन यूरो (5495 करोड़ रुपये) में बेचने के लिए रखा गया था।
    395 मिलियन डॉलर की इस एस्टेट की मैंटेनेंस पर लाखों खर्च होते हैं। इस विशाल एस्टेट के रखरखाव और स्टाफिंग पर हर साल लगभग 8 मिलियन यूरो (करीब 88 करोड़ रुपये) खर्च होते हैं। इसके ऑपरेशन खर्च में बिजली का भारी-भरकम बिल भी शामिल है। कहा जाता है कि अकेले बिजली का खर्च ही सालाना लगभग 1.3 मिलियन यूरो (14.3 करोड़ रुपये) तक पहुँच जाता है।

    वेटिकन सिटी से भी बड़ा एरिया

    इस प्रॉपर्टी पर 94 मिलियन यूरो (103 करोड़ रुपये) का मॉर्गेज (कर्ज) भी है और इसके विशाल परिसर में पानी की सप्लाई के लिए अपना प्राइवेट डिसेलिनेशन प्लांट (खारे पानी को मीठा बनाने वाला प्लांट) भी है। बता दें कि इस एस्टेट का एरिया 120 हेक्टेयर है, जबकि वेटिकन सिटी का एरिया 49 हेक्टेयर है।
    यह एस्टेट लगभग 83 स्टैंडर्ड फुटबॉल मैदानों के बराबर है। मुख्य घर लगभग 4,500 वर्ग मीटर में फैला है और इसमें 126 कमरे हैं।

    किसने किया था डिजाइन?

    विला सर्टोसा को इटली के आर्किटेक्ट जियानी गैमोंडी द्वारा डिजाइन की गई इस प्रॉपर्टी में कई अतिरिक्त इमारतें, गेस्ट एरिया और दुर्लभ पौधों की देखभाल के लिए ग्रीनहाउस भी शामिल हैं। पूल, गुफाओं और एक नकली ज्वालामुखी वाला ये आलीशान घर बर्लुस्कोनी के मालिकाना हक के दौरान सबसे चर्चित प्राइवेट एस्टेट्स में से एक बन गया था।
    इस एस्टेट में एक रेगुलर फुटबॉल पिच, कई टेनिस कोर्ट, बॉची कोर्ट, एक प्राइवेट गोल्फ कोर्स, एक हेलीपैड, एक स्पा और मनोरंजन के लिए ग्रीक-स्टाइल का एम्फीथिएटर है। यहाँ पानी से जुड़ी सुविधाएँ भी बहुत शानदार हैं। एक पारंपरिक स्विमिंग पूल के बजाय, विला सर्टोसा में सात अलग-अलग पूल हैं, जिनमें समुद्र के पानी वाले पाँच जुड़े हुए पूलों से बना एक खास थैलासोथेरेपी एरिया भी शामिल है।

    खबरें और भी

    आर्टिफिशियल झील भी हैं

    इस एस्टेट में पाम लेक और बायो लेक नाम की आर्टिफिशियल झीलें भी हैं। इन जगहों पर छोटे आर्टिफिशियल आइलैंड, वहाँ रहने वाले हंस और यहाँ तक कि एक तैरता हुआ टिकी बार भी है, जहाँ मेहमान पानी पर ड्रिंक्स का मजा ले सकते हैं।
    इस एस्टेट की कुछ सबसे अनोखी चीजें प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए बनाई गई थीं। बर्लुस्कोनी के दौरान, प्रॉपर्टी पर एक बंकर बनाया गया था, जिसमें एक एंटी-न्यूक्लियर शेल्टर और समुद्र के किनारे पहाड़ी में बनी एक छिपी हुई गुफा शामिल थी। इस गुप्त गुफा के जरिए मेहमान एक अंडरग्राउंड टनल से नाव में बैठकर आ सकते हैं, जिससे वे फोटोग्राफर्स और सर्विलांस कैमरों से बच सकते हैं। इस एस्टेट में एक आर्टिफिशियल ज्वालामुखी भी है।

    और क्या-क्या हैं खासियतें?

    इस एस्टेट में हजारों दुर्लभ पौधे और बहुत ध्यान से डिजाइन किए गए गार्डन हैं। इसमें एक कैक्टस एम्फीथिएटर है जिसमें 500 प्रजातियों के लगभग 2,100 सकुलेंट पौधे हैं। प्रॉपर्टी में लगभग 1,200 पेड़ों वाला एक पाम कलेक्शन भी है। साथ ही एक हिबिस्कस म्यूजियम भी है जिसमें 850 किस्मों के 5,000 पौधे हैं। इस जगह के दूसरे हिस्सों में 160 प्रजातियों के लगभग 800 पेड़ों वाला एक सिट्रस ग्रोव और लगभग 150 पुराने जैतून के पेड़ों वाला 'गार्डन ऑफ गेथसेमेन' शामिल है।
    इतने बड़े इलाके की देखभाल के लिए कर्मचारियों की एक स्थायी टीम की जरूरत होती है, जो गार्डन, इमारतों, मेहमानों के एरिया और एस्टेट में फैले सात अलग-अलग विला की देखभाल करती है।

    इस एस्टेट को हाई-एंड रिजॉर्ट में बदलेंगे

    शेख हमाद की कंपनी, 'कॉन्स्टेलेशन होटल्स', के पास पहले से ही पूरे यूरोप में लग्जरी होटल और ऐतिहासिक प्रॉपर्टीज हैं और अभी की योजना इस एस्टेट को एक हाई-एंड रिजॉर्ट में बदलने की है। इस कदम से आने वाले समय में लोग इस प्रॉपर्टी के आर्किटेक्चर, बगीचों और खासियतों का अनुभव कर सकेंगे, बिना इसे खरीदने के लिए करोड़ों डॉलर खर्च किए।
    यह डील शेख हमाद के लिए एक निजी जुड़ाव भी है, क्योंकि वह दो दशकों से ज्यादा समय से सार्डिनिया के तट पर आते-जाते रहे हैं। उनकी 436 फीट लंबी सुपरयॉट 'अल मिरकाब', जिसकी कीमत लगभग 300 मिलियन डॉलर है, गर्मियों के मौसम में अक्सर पोर्टो सर्वो के आस-पास के पानी में देखी जाती है।

    ये भी पढ़ें - TATA की दरियादिली, बनाएगा 50 हॉस्पिटल और वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी, चेयरमैन नोएल टाटा ने पेश किया रोडमैप