सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Railway Bonus: रेलवे कर्मचारियों को सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट, मिलेगा भारी बोनस; जानिए पूरी डिटेल

Published: Fri, 04 Oct 2024 12:30 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2024 09:01 PM (IST)

Indian Railways IRCTC Employees Bonus दिवाली से पहले 11 करोड़ रेलवे कर्मचारियों को बोनस का तोहफा मिल गया है। केंद्र ...और पढ़ें

रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिनों को बोनस
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिनों को बोनस

HighLights

  1. कैबिनेट बैठक में रेलवे कर्मियों के बोनस को मंजूरी मिल गई।
  2. रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस मिलेगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे (Indian Railways) अपने यात्रियों को सुविधा देने के साथ ही कर्मचारियों का भी ख्याल रखता है। अब फेस्टिव सीजन के शुरुआत होती ही केंद्र सरकार ने करोड़ों रेलवे कर्मचारियों को खुशखबरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की कैबिनेट बैठक में रेलवे कर्मचारियों बोनस को मंजूरी मिल गई है। रेलवे कर्मचारियों के बोनस (Railways Employees Bonus) की जानकारी अश्विनी वैष्णव ने दी।

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने रेलवे कर्मियों के लिए बोनस को मंजूर कर दिया। कर्मचारी को टोटल 78 दिनों का बोनस देने का फैसला लिया गया है। इस फैसले से कुल 11,72,240 कर्मचारियों को लाभ होगा। इनमें से अभी 58,642 कर्मचारियों का पदों पर भर्ती करने का प्रोसेस चल रहा है।

कर्मचारियों को कितना मिलेगा बोनस

भारतीय रेलवे की परफॉर्मेंस अच्छी रही, जिसके बाद कर्मियों को बोनस दिया जा रहा है। सरकार 2029 करोड़ रुपये का बोनस दे रही है। कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस मिलेगा। इसका लाभ 11 करोड़ कर्मचारियों को होगा। रेलवे के प्रत्येक कर्मचारियों को मैक्सिमम 17,951 रुपये का बोनस मिलेगा।

यह भी पढ़ें: सस्ते पेट्रोल और डीजल का सपना चकनाचूर! अब फ्यूल का दाम बढ़ने का खतरा

इन कर्मचारियों को होगा लाभ

भारतीय रेलवे के सभी कैटेगरी के कर्मचारियों को बोनस का फायदा होगा। इसमें ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, ग्रुप सी स्टाफ, प्वाइंट्स मैन, मिनिस्टि्रयल स्टाफ आदि शमिल हैं।

बता दें कि भारतीय रेलवे हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा त्योहारों से पहले प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) का एलान करता है। इस साल भी नवरात्र के पहले दिन रेलवे कर्मियों को बोनस देने का एलान किया गया है। 

यह भी पढ़ें: Billionaire List: शेयर बाजार में हलचल से अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर, जानें कौन-किस पायदान पर