राकेश झुनझुनवाला इस निवेशक को मानते थे मेंटर, रिटेल बिजनेस में अंबानी को देते हैं टक्कर; आज ₹268541 करोड़ का साम्राज्य
दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला, जिन्हें 'बिग बुल' कहा जाता था, राधाकिशन दमानी को अपना एकमात्र गुरु मानते थे। दमानी ने उन्हें बाजार और जीवन के महत्वपूर ...और पढ़ें

राधाकिशन दमानी को अपना एकमात्र गुरु मानते थे राकेश झुनझुनवाला
HighLights
राकेश झुनझुनवाला राधाकिशन दमानी को अपना एकमात्र गुरु मानते थे।
दमानी ने उन्हें बाजार और जीवन के महत्वपूर्ण सबक सिखाए।
राधाकिशन दमानी डी-मार्ट के संस्थापक, ₹1.5 लाख करोड़ के मालिक।
नई दिल्ली। भारत के दिग्गज निवेशक दिवंगत Rakesh Jhunjhunwala को शेयर बाजार की दुनिया में “बिग बुल” के नाम से जाना जाता था। उनकी निवेश रणनीतियों और ट्रेडिंग कौशल की आज भी चर्चा होती है। हालांकि उन्हें दुनिया छोड़कर लगभग चार साल हो चुके हैं, लेकिन निवेशकों के बीच उनकी लोकप्रियता अब भी बरकरार है। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी Rekha Jhunjhunwala उनके विशाल निवेश पोर्टफोलियो को संभाल रही हैं।
रेखा झुनझुनवाला की नेटवर्थ 7.8 बिलियन डॉलर (लगभग 75 हजार करोड़ रुपये) है। इस नेटवर्थ के पीछे राकेश झुनझुनवाला थे। लेकिन क्या आप जानते हैं राकेश झुनझुनवाला का मेंटर कौन था?
उन्होंने खुद ही बताया था कि उनके जीवन में मात्र एक ही मेंटर रहे हैं, जिससे उन्होंने बहुत कुछ सीखा था। आइए जानते हैं कि आखिर राकेश झुनझुनवाला किसे अपना एकमात्र मेंटर मानते थे? जिन्हें वह अपना एकमात्र गुरु मानते थे उन्होंने निवेश से ज्यादा बिजनेस से धन कमाया है। आज भी रिटेल बिजनेस में मुकेशअंबानी को वह कड़ी टक्कर देते हैं।
झुनझनवाला किसे मानते थे अपना एकमात्र मेंटर?
राकेश झुनझुनवाला ने अपने करियर में कई बड़ी सफलताएं हासिल कीं, लेकिन उन्होंने हमेशा माना कि उनकी सफलता के पीछे एक खास शख्स का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कई बार सार्वजनिक रूप से कहा था कि उनके जीवन में केवल एक ही मेंटर रहे, और वह थे राधाकिशन दमानी।
वह दमानी को अपना "गुरु" मानते थे और अक्सर कहते थे कि उन्हें उनसे बहुत ज्यादा मार्गदर्शन मिला, खासकर बाजार में उतार-चढ़ाव वाले समय में।
एक इंटरव्यू में झुनझुनवाला ने बताया था कि उन्होंने शुरुआती दौर में ट्रेडिंग की बारीकियां राधाकिशन दमानी से सीखी थीं। दोनों के बीच बेहद करीबी रिश्ता था, हालांकि वे कभी बिजनेस पार्टनर नहीं बने। दोनों अलग-अलग तरीके से निवेश और ट्रेडिंग करते थे, लेकिन विचारों का आदान-प्रदान लगातार होता रहता था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 60 हजार में खरीदी 4 एकड़ जमीन, राधाकिशन दमानी को 2 एकड़ 25 करोड़ में बेची; FD कराई, हर महीने ₹14.5 लाख का ब्याज
उन्होंने कहा था कि दमानी सिर्फ एक सफल निवेशक नहीं, बल्कि बेहद समझदार और धैर्यवान इंसान हैं। झुनझुनवाला के मुताबिक, दमानी ने उन्हें सिर्फ बाजार ही नहीं, बल्कि जिंदगी और इंसानी स्वभाव को समझना भी सिखाया। उन्होंने यह भी कहा था कि माता-पिता का सम्मान, हर परिस्थिति में शांत रहना और किसी भी चुनौती से न डरना जैसी बातें उन्होंने अपने मेंटर से सीखी थीं।
झुनझुनवाला ने यह भी स्वीकार किया था कि अगर उनके पिता और राधाकिशन दमानी का मार्गदर्शन उन्हें नहीं मिला होता, तो शायद वह उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाते जहां आज उनका नाम लिया जाता है।
दमानी ने भी जताया सम्मान
जब राकेश झुनझुनवाला ने सार्वजनिक मंच पर दमानी के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया, तब राधाकिशन दमानी ने मुस्कुराते हुए कहा था कि उन्हें अच्छा लगता है कि झुनझुनवाला उन्हें इतना सम्मान देते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि कई बार वह इस सम्मान से असहज भी महसूस करते थे।
करोड़ों के साम्राज्य के मालिक हैं राधाकिशन दमानी
आज Avenue Supermarts के संस्थापक राधाकिशन दमानी देश के सबसे बड़े कारोबारियों में गिने जाते हैं। उनकी कंपनी को लोग डी-मार्ट के नाम से जानते हैं। कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹2.68 लाख करोड़ के आसपास है। आज दमानी का नाम देश के टॉप अमीरों में शुमार है।
फोर्ब्स के मुताबिक, राधाकिशन दमानी की कुल संपत्ति लगभग 15.7 अरब डॉलर आंकी गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1.5 लाख करोड़ (Radhakishan Damani Net Worth) रुपये के बराबर है। निवेश और रिटेल कारोबार की दुनिया में उनका नाम आज भी बेहद प्रभावशाली माना जाता है।