सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुकेश अंबानी की रिलायंस का बड़ा कदम, वेनेजुएला से खरीदेगी 20 लाख बैरल तेल; ट्रंप के फैसले से भारत को फायदा कैसे?

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 09:46 PM (IST)

    Reliance Venezuela Oil Deal: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वेनेजुएला से सीधे 20 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदने का बड़ा कदम उठाया है। यह डील अमेरिकी सरकार से मिले व ...और पढ़ें

    मुकेश अंबानी की रिलायंस का बड़ा कदम, वेनेजुएला से खरीदेगी 20 लाख बैरल तेल; ट्रंप के फैसले से भारत को फायदा कैसे?

    मुकेश अंबानी की रिलायंस का बड़ा कदम, वेनेजुएला से खरीदेगी 20 लाख बैरल तेल; ट्रंप के फैसले से भारत को फायदा कैसे?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वेनेजुएला से सीधे कच्चा तेल खरीदने (Reliance Venezuela Oil Deal) की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस की एक यूनिट वहां की सरकारी तेल कंपनी पेट्रोलियोस डी वेनेजुएला एसए (Reliance PDVSA Oil Purchase) से करीब 20 लाख बैरल कच्चे तेल की खेप लोड कर रही है। शिपिंग डेटा और कंपनी के दस्तावेजों से सोमवार को इस सौदे का खुलासा हुआ है।

    कैसे मिला रिलायंस को यह मौका?

    यह डील रिलायंस के लिए इसलिए संभव हो पाई क्योंकि कंपनी ने फरवरी 2026 में अमेरिकी सरकार से एक विशेष जनरल लाइसेंस हासिल किया था। रिलायंस ने इसके लिए जनवरी की शुरुआत में आवेदन दिया था। इस लाइसेंस की मंजूरी के बाद अब रिलायंस बिना किसी अमेरिकी प्रतिबंध के डर के वेनेजुएला (Reliance Energy Security Venezuela) से सीधे कच्चा तेल खरीद, निर्यात और रिफाइन कर सकती है।

    ट्रंप प्रशासन की नरमी का असर

    वेनेजुएला के ऊर्जा क्षेत्र पर यह नरमी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा प्रतिबंधों में ढील देने के बाद आई है। इससे पहले वेनेजुएला से तेल खरीदना काफी पेचीदा और जोखिम भरा काम था, लेकिन नई नीतियों ने भारतीय कंपनियों के लिए रास्ते खोल दिए हैं।

    यह भी पढ़ें- कच्चे तेल पर सऊदी अरब ने लिया सिरदर्द बढ़ाने वाला फैसला, जंग का फायदा उठाया, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर होगा असर

    रिलायंस को क्या होगा फायदा?

    विशेषज्ञों का मानना है कि रिलायंस की इस रणनीति के पीछे दो मुख्य कारण हैं:

    • सप्लाई में विविधता: रिलायंस अब कच्चे तेल के लिए सिर्फ एक-दो देशों पर निर्भर नहीं रहेगी।
    • रूसी तेल का विकल्प: माना जा रहा है कि रिलायंस वेनेजुएला के इस भारी कच्चे तेल (Heavy Crude) के जरिए रूस से आने वाले तेल की भरपाई कर सकती है, जो फिलहाल डिस्काउंट पर मिल रहा है।

    कुल मिलाकर, वेनेजुएला के साथ शुरू हुआ यह नया तेल व्यापार रिलायंस की रिफाइनिंग क्षमता को और मजबूत करेगा और भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होगा।

    खबरें और भी