सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Reliance AGM 2023: Reliance Industries Limited के बोर्ड में शामिल हुए ईशा, अनंत और आकाश

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 02:31 PM (IST)

    RIL AGM 2023 आज बाजार के निवेशकों की नजर रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम पुर सबका फोकर है। कंपनी के चेयरमैन आज शेयरधारक से बात करेंगे और कंपनी के प्रगति क ...और पढ़ें

    Reliance Industries Limited के बोर्ड में शामिल हुए ईशा, अनंत और आकाश
    Reliance Industries Limited के बोर्ड में शामिल हुए ईशा, अनंत और आकाश

    नई दिल्ली,बिजनेस डेस्क। Reliance Industries AGM 2023: आज बाजार के निवेशकों की नजर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की मीटिंग पर है। कंपनी आज कई बड़े ऐलान कर सकती है। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) आज शेयरहोल्डर्स से संवाद करा और साथ ही कंपनी के प्रगति और भविष्य के प्रोजेक्ट को लेकर भी कई ऐलान किये हैं।

    मुकेश अंबानी ने बताया कि ईशा अंबानी (Isha Ambani), आकाश अंबानी (Akash Ambani)और अनंत अंबानी (Anant Ambani) को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड में नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने फाइलिंग के जरिये दी है।

    कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि रिलायंस के बोर्ड ने कंपनी की वार्षिक आम बैठक से पहले ईशा और आकाश के साथ-साथ अनंत को कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

    अंबानी परिवार के सदस्य कौन-सा कारोबार संभालते हैं

    पिछले साल आकाश अंबानी को भारत की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (Reliance Jio Infocom Limited) का अध्यक्ष बनाया गया था।

    मुकेश अंबानी अभी भी जियो (Jio) के अध्यक्ष है और रिलायंस जियो (Reliance Jio) के मालिक भी है। आपको बता दें कि ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) की अध्यक्ष हैं और अनंत अंबानी एनर्जी बिजनेस को संभाल रहे हैं।

    कंपनी ने अपने प्रेस रिलीज में बाताया कि नीता अंबानी  (Neeta Ambani) ने निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद भी वह स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में सभी बोर्ड बैठकों में भाग लेंगी। उनको द्वारा दी गई सलाह कंपनी को फायदा पहुंचा सकती है।

    कंपनी के प्रेस रिलीज में कहा गया है कि निदेशक मंडल ने रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) को भारत के लिए और भी अधिक प्रभाव डालने में सक्षम बनाने और मार्गदर्शन करने के लिए अपनी ऊर्जा और समय समर्पित करने के फैसले का सम्मान करते हुए बोर्ड से नीता अंबानी का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया।

    खबरें और भी

    रिलायंस एजीएम में दी गई जानकारी

    कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पिछले 10 वर्षों में संचयी रूप से 150 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। यह भारतीय कॉर्पोरेट द्वारा किये गए सबसे बड़ा निवेश है। इसके आगे वह कहते है कि रिलायंस उभरते नए भारत का अग्रदूत रहा है।

     क्या है एजीएम

    एजीएम (Annual Genral Meeting) एक तरह का सालाना बैठक होता है। यह बैठक कंपनी और शेयरधारक के बीच संवाद के तौर पर किया जाता है। इस बैठक में कंपनी अपनी प्रगति, प्रोजेक्ट और चुनौतियों की जानकारी निवेशकों को देती है। हर साल कंपनी को शेयरहोल्डर्स के साथ बैठक करवाना बहुत जरूरी होता है।