सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Rules 2024: देशभर में आज से हुए बड़े बदलाव, नए नियमों का आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 10:43 AM (IST)

    आज से नवंबर महीना शुरू हो गया है। महीने के पहले दिन से ही कई नियम बदल गए हैं और नए नियम लागू हो गए हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। बता दें कि आ ...और पढ़ें

    1 नवंबर से बदल गए ये नियम
    1 नवंबर से बदल गए ये नियम

    HighLights

    1. कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ।
    2. आज से ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम बदल गए।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज से नवंबर (November 2024) का महीना शुरू हो गया है। महीने के पहले दिन यानी 1 तारीख से ही कई नियमों (November Rules Changes) में बदलाव हो गया है। इन बदलावों का असर आम जनता के बजट पर सीधा पड़ेगा। हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि आज से कौन-से फाइनेंशियल रूल्स बदल (Rule Change From 1st November) गए हैं।

    TRAI के नए नियम

    आज से टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा बदलाव हो गया है। दरअसल, TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वह स्पैम को रोकने के लिए मैसेज ट्रैकिंग लागू करें। इसमें कंपनियां स्पैम मैसेज और कॉल को ट्रैक कर पाएंगे साथ ही उसे ब्लॉक भी कर पाएंगे। इसके अलावा आज से मैसेज ट्रेसिबीलिटी नियम भी लागू हो गया है। इसमें कोई भी फर्जी नंबर की पहचान होगी और उसे तुरंत ब्लॉक किया जाएगा। इससे ये नंबर यूजर तक नहीं पहुंच पाएंगे और कॉल या मैसेज फ्रॉड से यूजर सिक्योर होंगे।

    भारतीय रेलवे के नियम

    आज से ट्रेन टिकट बुक (Train Ticket Booking) के नियम भी बदल गए हैं। अब आप केवल 60 दिन पहले ही ट्रेक की टिकट बुक कर सकते है। जी हां, भारतीय रेलवे ने 120 दिन पहले एडवांस टिकट बुकिंग (Train ticket advance booking) के समय-सीमा को कम करके 60 दिन कर दिया है। यह फैसला टिकट बुकिंग प्रोसेस को आसान बनाने के लिए लिया गया है।

    बैंक हॉलिडे लिस्ट

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holidays 2024) जारी कर दी है। आरबीआई की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार नवंबर (November Bank Holidays) में अलग-अलग राज्यों को मिलाकर कुल 13 दिन बैंक बंद (Bank Holidays In November 2024) रहेंगे। फेस्टिवल के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि, बैंक हॉलिडे वाले दिन भी बैंक की ऑनलाइन सर्विस सुचारू रूप से काम करेंगी, ताकि कस्टमर को लेनदेन में कोई परेशानी न हो।

    खबरें और भी

    मनी ट्रांसफर के नियम

    आज से डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर (DMT) के नए नियम लागू हो गए। इस नियम के अनुसार आरबीआई ने मनी ट्रांसफर नियमों (RBI money transfer rule) में बदलाव किया है। यह फैसला बैंकिंग चैनलों के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से लिया है। इससे संबंधित सर्कुलर आरबीआई ने 24 जुलाई 2024 को जारी किया था। सर्कुलर के अनुसार अब यूजर के पास मनी ट्रांसफर के लिए कई ऑप्शन मौजूद है। इन ऑप्शन के जरिये वह जल्द और सुरक्षित तरीके से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

    एलपीजी की कीमतों में बदलाव

    हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम जारी होते हैं। तेल कंपनियों ने भी 1 नवंबर को एलपीजी सिलेंडर के दाम जारी कर दिये हैं। नए अपडेट के अनुसार, नवंबर महीने में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 62 रुपये का इजाफा हुआ है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    यह भी पढ़ें: LPG Price 1 November: आम लोगों को लगा झटका, 62 रुपये महंगा हो गया एलपीजी सिलेंडर

    म्यूचुअल फंड के नियम

    वर्तमान में निवेश के लिए म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) काफी पॉपुलर ऑप्शन हो गया है। अगर आप भी इसमें निवेश करते हैं तो बता दें कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने म्यूचुअल फंड के नियमों (Mutual Fund Regulations) को सख्त कर दिया है। नए नियमों के अनुसार, नॉमिनी या रिश्तेदारों को 15 लाख रुपये से ज्यादा की लेनदेन की जानकारी देनी होगी। इससे इनसाइड ट्रेडिंग को रोकने में मदद मिलेगी।

    SBI क्रेडिट कार्ड के नए नियम

    भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के क्रेडिट कार्ड के नियम (SBI Credit Card Rules) भी आज से बदल गए है। नए नियम के अनुसार अनसिक्योर SBI क्रेडिट कार्ड पर मंथली फाइनेंस चार्ज 3.75 फीसदी होगा। इसके अलावा यूटिलीटी (जैसे-बिजली और गैस बिल आदि) पर 50,000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर 1 फीसदी का चार्ज लगेगा।

    यह भी पढ़ें: Bank Holiday List: नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें आरबीआई ने कब-कब और क्यों दी छुट्टी