सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में डॉलर के सामने मजबूत हुआ रुपया, इतने पैसे की हुई बढ़ोतरी

    By AgencyEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 11:45 AM (IST)

    आज डॉलर के मुकाबले रुपया बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 83.23 पर था। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में आज ...और पढ़ें

    शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 83.23 पर पहुंच गया।
    शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 83.23 पर पहुंच गया।

    पीटीआई, नई दिल्ली: बुधवार के शुरुआती कारोबार में रुपये कल के अपने स्तर से और बेहतर प्रदर्शन किया है। भारतीय करेंसी ‘रुपया’ आज डॉलर के सामने मजबूती के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 83.23 पर पहुंच गया।

    इस स्तर पर खुला रुपया

    इंटरबैंक फॉरेंन एक्सचेंज पर रुपया आज डॉलर के मुकाबले रुपया 83.24 पर खुला और फिर 83.23 तक पहुंच गया जो पिछले बंद के मुकाबले 2 पैसे की बढ़त है। आपको बता दें कि कल रुपया 83.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

    डॉलर इंडेक्स गिरा

    दुनिया की छह करेंसी के मुकाबले डॉलर की ताकत का अनुमान लगाने वाला डॉलर इंडेक्स आज सुबह के कारोबार में 0.07 प्रतिशत गिरकर 106.18 पर आ गया।

    वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 2.10 प्रतिशत की तेज वृद्धि के साथ 88.48 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

    गिरावट के साथ खुला बाजार

    भारतीय शेयर बाजार की अगर बात करें तो खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 110.73 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,317.36 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 24.75 अंक या 0.12 प्रतिशत गिरकर 19,786.75 पर आ गया।

    एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे, क्योंकि उन्होंने 263.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

     

    खबरें और भी