सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! 1 अक्टूबर से 4 बार से ज्यादा पैसे निकाले तो कटेगा इतना चार्ज, तुरंत जानें नया नियम

Updated: Wed, 19 Aug 2026 01:19 PM (IST)

SBI Basic Savings Bank Deposit Account New Rule: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के Basic Savings Bank Deposit (BSBD) अकाउंट के नियमों में 1 अक्टूबर से बदलाव हो रहा है।

SBI के नए नियम

SBI के नए नियम

HighLights

  1. 1 अक्टूबर से बदलेंगे SBI BSBD अकाउंट के नियम।

  2. 4 मुफ्त निकासी के बाद ₹15 + GST शुल्क लगेगा।

  3. डिजिटल लेनदेन भी अब मुफ्त निकासी में शामिल।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के Basic Savings Bank Deposit (BSBD) अकाउंट ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से इस खाते से पैसे निकालने के नियम में बदलाव होने जा रहा है। अब महीने में 4 बार की मुफ्त निकासी की सीमा पार करने पर हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर चार्ज देना होगा। खास बात यह है कि नए नियम में डिजिटल ट्रांजैक्शन को भी चार मुफ्त निकासी की सीमा में शामिल किया जाएगा।

1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम

SBI ने BSBD खातों के लिए सर्विस चार्ज में बदलाव (SBI New rules) किया है। बैंक के मुताबिक, 1 अक्तूबर 2026 से महीने की पहली 4 निकासी मुफ्त रहेंगी। इसके बाद होने वाली हर निकासी पर ₹15 + GST का चार्ज लगेगा। यानी पांचवीं और उसके बाद की पात्र निकासी पर ग्राहक को शुल्क देना होगा।

यहां सबसे बड़ा बदलाव यह है कि पहले चार मुफ्त ट्रांजैक्शन की गणना में डिजिटल ट्रांजैक्शन को बाहर रखा जाता था। अब यह छूट खत्म कर दी गई है। यानी नए नियम के तहत डिजिटल माध्यम से किए गए संबंधित ट्रांजैक्शन भी चार मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा में गिने जाएंगे।

पहले क्या नियम था?

पहले BSBD खाते में महीने के पहले चार मुफ्त ट्रांजैक्शन के बाद अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर ₹15 + GST चार्ज लगता था, लेकिन डिजिटल ट्रांजैक्शन को चार मुफ्त ट्रांजैक्शन की गणना से बाहर रखा जाता था। अब SBI ने इस व्यवस्था में बदलाव किया है। 1 अक्टूबर से डिजिटल ट्रांजैक्शन को भी इस सीमा में शामिल किया जाएगा। इसलिए ग्राहकों को महीने के दौरान अपने ट्रांजैक्शन का ध्यान रखना होगा।

कौन-कौन से ट्रांजैक्शन 4 फ्री निकासी में शामिल होंगे?

SBI की जानकारी के अनुसार BSBD खाते में महीने में अधिकतम चार मुफ्त निकासी की सुविधा है। इसमें शामिल हैं:

* SBI ATM से कैश निकासी
* दूसरे बैंक के ATM से कैश निकासी
* बैंक शाखा से कैश निकासी
* AEPS के जरिए कैश ट्रांजैक्शन

क्या है SBI का BSBD अकाउंट?

BSBD अकाउंट यानी Basic Savings Bank Deposit Account एक ऐसा बेसिक सेविंग्स अकाउंट है, जिसे खास तौर पर बैंकिंग सेवाओं को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और बिना न्यूनतम बैलेंस की बाध्यता के बचत की सुविधा देने के उद्देश्य से बनाया गया है।

इस खाते में ग्राहक को न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की जरूरत नहीं होती। SBI के अनुसार यह खाता खास तौर पर ऐसे लोगों के लिए उपयोगी है जो सामान्य बैंकिंग सेवाओं को कम शुल्क और आसान तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission से पहले इन सरकारी अफसरों की लगी लॉटरी, बिना प्रमोशन मिलेगी हाई-लेवल सैलरी!