यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SBI ने इन दो स्कीम में किया बदलाव, अब इस तारीख तक मिलेगा कमाई का मौका
भारतीय स्टेट बैंक ने निवेशकों के खुशखबरी देते हुए अपने दो स्कीम SBI WECARE और Amrit Kalash में निवेश करने के डेट को आगे बढ़ाया है। एसबीआई ने WECARE स् ...और पढ़ें

नई दिल्ली,बिजनेस डेस्क: देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एसबीआई वीकेयर (SBI WeCare) नामक अपने विशेष वरिष्ठ नागरिक योजना का विस्तार किया है जो वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल से 10 साल के बीच की अवधि पर हाई इंटरेस्ट रेट देती है।
एसबीआई की आधिकारीक वेबसाइट के मुताबिक बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर वरिष्ठ नागरिकों को और अतिरिक्त ब्याद देने की घोषणा की है। आपको बता दें कि एसबीआई ने एफडी पर हाई इंटरेस्ट रेट देकर वरिष्ठ नागरिकों की आय को सुरक्षित करने के लिए "SBI WECARE" योजना को 2022 में लॉन्च किया था।
.jpg)
इस तारीख तक कर सकते हैं योजना में निवेश
अगर आप इस योजना में निवेश करना चाहते हैं तो अब 30 सितंबर, 2023 तक कर सकते हैं। यह योजना नए डिपॉजिट और मैच्योर डिपॉजिट के रिन्यूअल पर उपलब्ध है। उच्च एफडी ब्याज दर देने वाले इस योजना के लिए सिर्फ वरिष्ठ नागरिक ही पात्र हैं। इस योजना में न्यूनतम निवेश अवधि 5 वर्ष और अधिकतम अवधि 10 वर्ष है।
क्या है इंटरेस्ट रेट?
एसबीआई वीकेयर योजना पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 प्रतिशत का ब्याज दर देता है। एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी अधिक ब्याज दर देता है, नियमित एफडी पर ब्याज दरें 7 दिनों से 10 साल तक की अवधि के लिए 3.50 फीसदी और 7.50 फीसदी के बीच रहती हैं।
खबरें और भी
अमृत कलश योजना में भी किया विस्तार
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने खुदरा ग्राहकों के लिए अपनी 'अमृत कलश' (Amrit Kalash) स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम का विस्तार किया है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार 400 दिनों की यह एफडी रिटेल ग्राहकों के लिए 7.1 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.6 प्रतिशत की दर प्रदान करती है।
.jpg)
