सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Trade Settlement के समय को घटाकर 1 घंटे करेगी सेबी, वित्त वर्ष 24 के अंत तक होगी इसकी शुरुआत

    By AgencyEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 07:21 PM (IST)

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाजार नियामक सेबी इस साल के अंत तक एक घंटे का व्यापार निपटान शुरू करने की योजना बना रहा है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर ...और पढ़ें

    इस वित्तीय वर्ष के अंत तक ट्रेड सेटलमेंट को एक घंटे के अंदर निपटान की शुरुआत करेगा।
    इस वित्तीय वर्ष के अंत तक ट्रेड सेटलमेंट को एक घंटे के अंदर निपटान की शुरुआत करेगा।

    नई दिल्ली, एजेंसी: शेयर बाजार में ट्रेडर और निवेशकों के लिए बहुत बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि बाजार नियामक सेबी, इस वित्तीय वर्ष के अंत तक ट्रेड सेटलमेंट को एक घंटे के अंदर निपटान की शुरुआत करेगा।

    तत्काल ट्रेड सेटलमेंट का लक्ष्य

    आपको बता दें कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ट्रेड सेटलमेंट को तत्काल निपटान करने का लक्ष्य रखा है जिसमें यह कदम बड़ी भूमिका निभा सकता है।

    अधिकारी ने कहा कि टेड्र सेटलमेंट के एक दिन से घटाकर एक घंटे करना और फिर उसे तात्कालिक तक करने का रोडमैप है। एक घंटे के व्यापार निपटान के लिए टेक्नोलॉजी पहले से ही मौजूद है जिसे लेकर सेबी आश्वस्त है, लेकिन तात्कालिक निपटान के लिए ज्यादा टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट की जरूरत है।

    अगले साल मार्च तक एक घंटे में हो पाएगा ट्रेड सेटलमेंट

    अधिकारी के मुताबिक वर्तमान में, सेबी अगले साल मार्च तक सभी निवेशकों के लिए एक घंटे के व्यापार निपटान को लागू करने की सोच रहा है, और तात्कालिक निपटान के लिए 6-8 महीने की समय सीमा पर विचार कर रहा है।

    ASBA जैसी सुविधा जनवरी से होगी शुरू

    अधिकारी ने कहा कि सेकेंडरी मार्केट के लिए एप्लिकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक्ड अमाउंट (ASBA) जैसी सुविधा सुविधा सभी निवेशकों के लिए जनवरी तक शुरू हो जाएगी और उसके बाद एक घंटे के चक्र को शुरू होने में कुछ और महीने लगेंगे।

    खबरें और भी

    निवेशकों की चिंताओं को संबोधित करते हुए, अधिकारी ने कहा कि शीघ्र निपटान सुविधा निवेशकों के लिए वैकल्पिक होगी और वे इससे बाहर निकल सकते हैं।

    अभी कितना लगता है समय?

    ट्रेड सेटलमेंट डेट उस तिथि को कहते हैं जिस तिथि को आपका व्यापार निपटान होता है। लेन-देन की तारीख को "टी" द्वारा दर्शाया जाता है।

    एनएसई के वेबसाइट के मुताबिक एनएसई क्लियरिंग टी+1 रोलिंग सेटलमेंट चक्र का पालन करता है। वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सभी शेयरों का निपटान टी+2 दिनों में किया जाता है।