सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SEBI Work Culture: माधबी पुरी बुच पर फिर लगे गंभीर आरोप, SEBI अधिकारियों ने कहा- खराब कर दिया वर्क कल्चर

    Updated: Wed, 04 Sep 2024 01:12 PM (IST)

    SEBI Work Culture बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज ऑफ इंडिया (SEBI) की प्रमुख माधबी पुरी बुच पर अब नया आरोप लगाया गया है। सेबी अधिकारियों ने ग्र ...और पढ़ें

    SEBI Work Culture: माधबी पुरी बुचपर लगा खराब वर्क कल्चर का आरोप
    SEBI Work Culture: माधबी पुरी बुचपर लगा खराब वर्क कल्चर का आरोप

    HighLights

    1. सेबी ऑफिस का वर्क कल्चर खराब हो गया।
    2. सेबी अधिकारी ने वित्त मंत्रालय को पत्र लिखा।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज ऑफ इंडिया (SEBI) की प्रमुख माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) कुछ दिनों से चर्चा में हैं। हाल में हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने उन पर कई आरोप लगाए थे। अब सेबी अधिकारियों ने भी बुच पर खराब वर्क कल्चर का आरोप लगाया है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सेबी के अधिकारियों ने वित्त मंत्रालय में एक पत्र भेजा। इस पत्र में अधिकारियों ने कहा कि सेबी ऑफिस में अब मीटिंग के दौरान चिल्लाना, डांटना और यहां तक पब्लिकली अपमान करना आम बात हो गई है। हालांकि, कर्मचारियों की इस शिकायत को लेकर सेबी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। सेबी ने कहा कि वह वर्क कल्चर को अनूकूल बनाने की हर कोशिश करता है। यहां तक कि अगर कर्मचारी को कोई दिक्कत होती है तो उसके समाधान की भी कोशिश करता है।

    सेबी ने कहा कि ऑफिस के वर्क कल्चर को सही करने के लिए रिव्यू मीटिंग्स के फॉर्मैट में बदलाव किये गए हैं। इन बदलावों की जानकारी 3 सितंबर को ही ईमेल के जरिए दे दी गई है।

    क्या सच में खराब है वर्क कल्चर?

    सेबी के अधिकारियों ने 'ग्रीवांस ऑफ सेबी ऑफिसर्स- अ कॉल फॉर रेस्पेक्ट' के शीर्षक वाला लेटर दिया है। इस लेटर में अधिकारी ने कहा कि सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच की भाषा कंपनी के कर्मतचारियों के प्रति खराब है। माधबी पर आरोप लगाया गया है कि वर हर मिनट की गतिविधियों पर नजर रखती हैं। इसके अलावा उन्होंने ऐसे टारगेट रखें हैं जिसे पूरा करना असंभव हैं। इसके अलावा आए दिन टारगेट में बदलाव होते रहते हैं, जो कर्मचारियों की मानसिक सेहत पर बुरा असर डालता है।

    वर्तमान में सेबी में लगभग 1 हजार ग्रेड ए और असिस्टेंट मैनेजर और कई अधिकारी हैं। इन सभी अधिकारियों ने वित्त मंत्रालय को भेजे गए लेटर पर साइन किया है। सेबी के अधिकारियों ने कहा कि जब मैनेजमेंट ने उनकी बात नहीं सुनी तो उसके बाद उन्होंने वित्त मंत्रालय को पत्र लिखा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Indian Railways Meri Saheli: महिला यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने शुरू किया अभियान, अब ट्रेन में ‘मेरी सहेली’ रखेगी पूरा ख्याल

    आरोपों में घिरी है माधबी पुरी बुच

    माधबी पुरी बुच गंभीर आरोपों में घिरी है। उनपर अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने भी आरोप लगाएं हैं। अब कांग्रेस ने भी आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की तरफ से दिए गए मुआवजे को लेकर सवाल उठाए हैं। इन सभी आरोपों के बाद अब माधबी पुरी बुच

    को सेबी अधिकारियों के आरोपों का भी सामना करना पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें: ECOS Mobility के शेयरधारक हो गए मालामाल, लिस्टिंग के तुरंत बाद 17 फीसदी उछला स्टॉक