सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Market At All Time High: 66 हजारी हुआ सेंसेक्स, जानिए कब-कब और कैसे स्थापित किए कीर्तिमान

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Fri, 14 Jul 2023 06:20 PM (IST)

    Sensex Milestone भारतीय शेयर बाजार में रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। आज भी दोनों सूचकांक हरे निशान पर बंद हुआ है। आज निफ्टी 19500 अंक के पार पर बंद हुआ ह ...और पढ़ें

    the major milestones reached Sensex in recent years
    the major milestones reached Sensex in recent years

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Market At All Time High: भारतीय शेयर बाजार के दोनों सूचकांक में आज तेजी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने भी नए रिकॉर्ड दर्ज किये हैं। आपको बता दें कि आज कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी कि 14 जुलाई 2023 (शुक्रवार) को बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 66,000 अंक के ऊपर बंद हुआ है। इतनी बड़ी बढ़ोतरी अभी तक पहली बार हुआ है।

    वैश्विक इक्विटी बाजारों के रुझानों ने स्थानीय बाजारों में तेजी बना कर रखी है। बीएसई में दूसरे दिन की तेजी देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है।

    क्या था आज का कारोबारी अंक

    आज बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 502.01 अंक या 0.77 फीसदी बढ़ गया है। ये 66,060.90 के अपने सबसे उच्च स्तर पर बंद हुआ। 14 जुलाई 2023 यानी कि आज दिन के दौरान सेंसेक्स 600.9 अंक या 0.91 फीसदी उछल गया है। आज ये 66,159.79 के इंट्रा-डे शिखर पर पहुंच गया। ये अभी तक का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड है।

    आइए, जानते हैं कि हाल के वर्षों में सेंसेक्स द्वारा कितने रिकॉर्ड बनाया गया है।

    • 14 जुलाई, 2023 को सेंसेक्स पहली बार 66,000 अंक के ऊपर बंद हुआ है। ये इंट्रा-डे में रिकॉर्ड 66,159.79 का शिखर छू गया है।
    • 13 जुलाई, 2023 को बीएसई इंट्रा-डे ट्रेडिंग में पहली बार 66,000 का आंकड़ा छुआ था।
    • 3 जुलाई, 2023 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 65,000 का आंकड़ा पार किया था। इस दिन पहली बार सेंसेक्स 65,000 के पीक से ऊपर भी समाप्त हुआ है।
    • 30 जून, 2023 को सेंसेक्स 64,000 अंक से ऊपर स्थिर हुआ था।
    • 28 जून, 2023 के दिन इंट्रा-डे व्यापार में रिकॉर्ड 64,000 अंक तक पहुंच गया है।
    • 30 नवंबर, 2022 के दिन बीएसई पहली बार 63,000 का आंकड़ा छुआ है।
    • 19 अक्टूबर, 2021 के दिन इंट्रा-डे कारोबार में 62,000 अंक के पार चला गया था।
    • 14 अक्टूबर, 2021 को सेंसेक्स इंट्रा-डे में और कारोबार के अंत में पहली बार 61,000 का आंकड़ा पार किया।
    • 24 सितंबर, 2021: इंट्रा-डे और व्यापार के अंत में 60,000 अंक तक पहुंच गया
    • 16 सितंबर, 2021: इंट्रा-डे और कारोबार की समाप्ति पर पहली बार 59,000 का आंकड़ा छुआ
    • बीएसई 3 सितंबर, 2021 को इंट्रा-डे ट्रेड में 58,000 अंक का स्तर पर बंद हुआ। ये ऊंचा स्तर था।
    • 31 अगस्त, 2021 को बीएसई इंट्रा-डे ट्रेडिंग में 57,000 अंक के पार चला गया। ये उस दिन सबसे ऊपर बंद हुआ।
    • 27 अगस्त, 2021 को पहली बार बीएसई 56,000 अंक से ऊपर समाप्त हुआ।
    • 18 अगस्त, 2021 के दिन सेंसेक्स इंट्रा-डे में पहली बार 56,000 का आंकड़ा पार किया था।
    • 13 अगस्त, 2021 को पहली बार 55,000 अंक से ऊपर बंद हुआ था।
    • 4 अगस्त, 2021 को इंट्रा-डे ट्रेडिंग में पहली बार 54,000 का आंकड़ा छू गया। ये उस दिन सबसे ऊपर स्तर पर बंद हुआ।
    • 7 जुलाई, 2021 को सेंसेक्स पहली बार 53,000 अंक से ऊपर चला गया।
    • 22 जून, 2021 को सेंसेक्स इंट्रा-डे ट्रेडिंग में 53,000 अंक तक पहुंच गया।
    • 15 फरवरी, 2021 को 52,000 अंक से ऊपर का कारोबार किया था।
    • 8 फरवरी, 2021 के दिन बीएसई 51,000 के स्तर से ऊपर समाप्त हुआ।
    • 5 फरवरी, 2021 के दिन सेंसेक्स इंट्रा-डे कारोबार में 51,000 अंक के पार चला गया।
    • 3 फरवरी, 2021 के दिन बीएसई पहली बार 50,000 से ऊपर समाप्त हुआ।
    • 21 जनवरी, 2021 को इंट्रा-डे ट्रेडिंग में बेंचमार्क ने 50,000 का आंकड़ा छुआ।