सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैसे ज्यादा कमाएं और पैसा बचाएं, शाहरुख खान ने बड़े प्यार से समझाया, बिजनेस व इन्वेस्टमेंट पर दी ये 4 टिप्स

Published: Wed, 04 Jun 2025 04:52 PM (GMT+05:30)

SRK Money Saving Tips शाहरुख खान ने पैसे कमाने और बचाने के लिए 4 बातों पर फोकस करते हैं और ...और पढ़ें

शाहरुख खान ने पैसा कमाने और बचाने के लिए 4 खास सलाह दी है।
शाहरुख खान ने पैसा कमाने और बचाने के लिए 4 खास सलाह दी है।

नई दिल्ली. लाइफ में पैसा कमाने और उसे बचाने की चाहत हर कोई रखता है लेकिन सब इस मकसद में कामयाब नहीं हो पाते हैं। कोई ज्यादा कमा नहीं पाता है और जो कमाता है वह ज्यादा बचा नहीं पाता है, खासकर नौकरीपेशा और मीडिल क्लास फैमिली इसी वजह से परेशान रहती है। आम आदमी की इस मुश्किल का शाहरुख खान ने बड़ा आसान हल दिया है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने पैसा कमाने और बचाने के लिए 4 खास सलाह दी है।

अलग-अलग बिजनेस और इन्वेस्टमेंट

एक कामयाब एक्टर होने के साथ-साथ शाहरुख खान, सफल बिजनेसमैन भी हैं। वे फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा प्रोडक्शन हाउस, स्पोर्ट्स वेंचर भी चलाते हैं। शाहरुख खान की अपनी फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट है, और विजुअल इफ़ेक्ट यूनिट, VFX भी है।

इसके अलावा, वे कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल फ़्रैंचाइज़ी के आंशिक मालिक भी हैं। साथ ही, उन्होंने मैक्सिकन चैन किडज़ानिया की भारतीय फ़्रैंचाइज़ी में भी निवेश किया है। इससे शाहरुख खान साफ करना चाहते हैं कि आमदनी के एक नहीं बल्कि दो या दो से ज्यादा सोर्स होने चाहिए।

ये भी पढ़ें- आप भी खरीद सकते हैं IPL टीम, धोनी की टीम में पैसा लगाने का मौका, देने होंगे सिर्फ 195 रुपये

कर्ज लेने से बचें

शाहरुख खान अपनी फिल्मों के लिए कर्ज या उधार नहीं लेते हैं। उनका कहना है कि वे अपने शौक के लिए किसी और के पैसे को जोखिम में नहीं डालना चाहते। शाहरुख खान का मानना ​​है कि जितना हो सके उतना उधार लेने से बचना चाहिए। कम से काम चलाना चाहिए लेकिन उधार लेने से बचना चाहिए।

अपनी जॉब या बिजनेस में बेहतर करें

शाहरुख खान का मानना है कि हर व्यक्ति को अपनी जॉब या बिजनेस में जुनून के साथ काम करते रहना चाहिए। उनके पिता ने दिल्ली में एक रेस्टोरेंट चलाया लेकिन उनका पैशन एक्टिंग रहा इसलिए उन्होंने फिल्मों में अपना करियर बनाया।

शॉर्ट कर्ट से बचें

तेजी से पैसा कमाने और सक्सेस पाने का कोई शॉर्ट कट नहीं होता है, क्योंकि कामयाबी के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ता है। इसलिए पैसा कमाने या तरक्की पाने के लिए लाइफ में जरूरत से ज्यादा रिस्क उठाने से बचना चाहिए।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।