रिलायंस ब्रांड्स भारत में ला रहा किम कार्दशियन का SKIMS, दिल्ली-मुंबई में खुलेंगे पहले स्टोर; क्या-क्या खरीद पाएंगे आप?
रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (RBL) ने किम कार्दशियन के 'SKIMS' ब्रांड के साथ साझेदारी की है, जिससे यह भारत में प्रवेश करेगा। शुरुआत में दिल्ली और मुंबई मे ...और पढ़ें

किम कार्दशियन का ब्रांड आ रहा भारत
HighLights
रिलायंस ब्रांड्स SKIMS को भारत में लॉन्च करेगा
किम कार्दशियन का ब्रांड दिल्ली-मुंबई में स्टोर खोलेगा
यह SKIMS के वैश्विक विस्तार का महत्वपूर्ण हिस्सा है
नई दिल्ली। रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (RBL) ने किम कार्दशियन के शुरू किए गए शेपवियर और लाइफस्टाइल ब्रांड 'SKIMS' के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के तहत, कंपनी दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते प्रीमियम कंज्यूमर मार्केट में से एक, भारत में इस ग्लोबल ब्रांड को लाएगी और इसके पहले स्टोर दिल्ली और मुंबई में खोलेगी।
किम कार्दशियन एक अमेरिकी मीडिया पर्सनैलिटी, सोशलिट और बिजनेसवुमन हैं। वहीं रिलायंस ब्रांड्स, जिसकी पैरेंट रिलायंस रिटेल है, ईशा अंबानी के अंडर ऑपरेट करती है।
कई शहरों में किया जाएगा विस्तार
इस खास पार्टनरशिप के तहत RBL भारत में SKIMS के फिजिकल स्टोर और डिजिटल चैनल चलाएगी, जिससे यह ब्रांड देश में अपनी शुरुआत करेगा। इसकी शुरुआत दिल्ली और मुंबई में स्टोर खोलने से होगी और धीरे-धीरे इसे दूसरे शहरों और चैनलों तक बढ़ाया जाएगा।
लंदन और दुबई खुल चुके हैं स्टोर
हाल ही में लंदन और दुबई में स्टोर खोलने के बाद, SKIMS का भारत में लॉन्च उसके बड़े इंटरनेशनल एक्सपेंशन का हिस्सा है। इसके अलावा, इसकी हांगकांग और सियोल में भी लॉन्च की योजना है। किम कार्दशियन और जेन्स ग्रेडे ने 2019 में मिलकर SKIMS की शुरुआत की थी।
कंपनी महिलाओं के अंडरवियर, शेपवियर और लाउंजवियर बेचती है और अब मेन्सवियर और NikeSKIMS जैसी नई कैटेगरी में भी विस्तार कर रही है। कंपनी का कहना है कि इसके प्रोडक्ट्स फिट, कंफर्ट और सभी के लिए उपयुक्त होने (इनक्लूसिविटी) को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाते हैं, जिनमें बेहतरीन डिजाइन के साथ-साथ तकनीकी इनोवेशन का भी इस्तेमाल होता है।
भारत आना चाहते हैं इंटरनेशनल ब्रांड्स
रिलायंस ब्रांड्स और किम कार्दशियन की पार्टनरशिप ऐसे समय में हुई है जब इंटरनेशनल प्रीमियम ब्रांड भारत पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इसकी वजह है लोगों की खर्च करने लायक आय में बढ़ोतरी, ग्लोबल फैशन लेबल की बढ़ती मांग और ग्राहकों की एक नई पीढ़ी जो आराम, काम की सुविधा और मॉडर्न डिजाइन चाहती है।
खबरें और भी
19 साल पुरानी है रिलायंस ब्रांड्स
2007 में शुरू की गयी रिलायंस ब्रांड्स, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की एक सब्सिडियरी कंपनी है। यह पूरे भारत में 1,855 से ज़्यादा स्टोर (जिनमें स्टैंडअलोन स्टोर और शॉप-इन-शॉप शामिल हैं) चलाती है और फ़ैशन, एक्सेसरीज़, होम और लाइफ़स्टाइल से जुड़े ग्लोबल लक्ज़री और प्रीमियम ब्रांड्स का पोर्टफ़ोलियो मैनेज करती है।
कंपनी ने भारतीय डिज़ाइनर लेबल में भी निवेश किया है और ब्रिटिश खिलौना रिटेलर 'हैमलीज़' की मालिक है, जो अब दुनिया भर के 12 देशों में 175 से ज़्यादा स्टोर चलाता है।