सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sovereign Gold Bond Scheme: सस्ता सोना खरीदने का आज है आखिरी मौका, जानें कहां और कैसे खरीद सकते हैं गोल्ड

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Fri, 16 Feb 2024 10:00 AM (IST)

    Sovereign Gold Bond Scheme भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा डिजिटल गोल्ड को बढ़ावा देने के लिए Sovereign Gold Bond Scheme शुरू की गई है। आज इस स्कीम की ...और पढ़ें

    सस्ता सोना खरीदने का आज है आखिरी मौका
    सस्ता सोना खरीदने का आज है आखिरी मौका

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Sovereign Gold Bond: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में निवेश करने का केवल आज का ही दिन बचा है। बता दें कि भारत सरकार ने एसजीबी की फरवरी सीरीज 12 फरवरी 2024 से शुरू की थी, जो आज (16 फरवरी 2024) को बंद हो जाएगी। इसमें आपको बाजार दर से कम कीमत पर गोल्ड खरीदने का अवसर मिलता है।

    क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत

    बता दें कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में इश्यू प्राइस 6,263 प्रति ग्राम तय की गई है। इस कीमत पर इसे आप केवल आज ही खरीद सकते हैं। हालांकि, यह गोल्ड बॉन्ड 21 फरवरी 2024 को जारी होगी।

    अगर आप इस बॉन्ड को ऑनलाइन खरीदते हैं तो आपको 50 रुपये प्रति ग्राम का डिस्काउंट मिलेगा। इसका मतलब है कि ऑनलाइन पेमेंट के बाद आपको गोल्ड बॉन्ड के लिए केवल 6,213 रुपये का भुगतान करना होगा।

    आप कम से कम 1 ग्राम गोल्ड खरीद सकते हैं और अधिकतम 4 ग्राम गोल्ड खरीद सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Gold Investment: फिजिकल गोल्ड के अलावा इन तरीकों से भी कर सकते हैं सोने में निवेश, ठगे जाने की नहीं होगी चिंता

    सॉवरेन गोल्ड पर कितना ब्याज मिलता है

    सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का मैच्योरिटी टेन्योर 8 साल होती है। इसे आप वैसे 5 साल के बाद विड्रॉ कर सकते हैं। बता दें एसजीबी में 2.50 फीसदी के हिसाब से ब्याज का लाभ मिलता है।

    आप गोल्ड बॉन्ड को गिरवी रखकर लोन भी ले सकते हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी। इसे आप अपने सेविंग बैंक अकाउंट के जरिये भी खरीद सकते हैं।

    इसे आप इसे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, बैंक, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल),पोस्ट ऑफिस और स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई और एनएसई पर बेच सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Gold Investment के लिए ज्वैलरी के अलावा ये भी हैं बेस्ट ऑप्शन, शुद्धता की गांरटी के साथ चोरी की चिंता भी नहीं सताएगी

     

    खबरें और भी